'आप' का पंजाब में एक और झटका, अंतरराष्ट्रीय पहलवान सलविंदर कांग्रेस में शामिल
पंजाब में आप काे शुक्रवार को तरनतारन क्षेत्र में तगड़ा झटका लगा। पार्टी के नेता अौर अंतरराष्ट्रीय पहलवान सलविंदर सिंह चूसलेवड़ ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हाे गए।
जेएनएन, तरनतारन। पंजाब में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी काे शुक्रवार को तरनतारन क्षेत्र में तगड़ा झटका लगा। पार्टी के नेता अौर अंतरराष्ट्रीय पहलवान सलविंदर सिंह चूसलेवड़ ने आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस से हाथ मिला लिया। उनका प्रदेश कांग्रेस के महासचिव डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने पार्टी में स्वागत किया। सलविंदर ने 'आप' पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।
कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर सलविंदर सिंह चूसलेवड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा आम लोगों को टिकटें देनी की बजाए अमीरों को टिकटें बेची जा रही है। इससे अब लाेगों का इस पार्टी से मोह भंग हो गया है। उन्होेंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रदेश को पांच वर्ष भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया था आैर इस बार फिर उनके नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी। नौ वर्ष से शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार राज्य में नशा फैला रही है।
पढ़ें : पीएम मोदी के दौरे से पहले लुधियाना में दिखे सेना की वर्दी में हथियारबंद संदिग्ध
डॉ. अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में केजरीवाल की टीम अपना आधार खो बैठी है। दिल्ली में सरकार के बनाने के पश्चात जनता के वादों को बुरी तरह से दरकिनार कर चुके अरविंद केजरीवाल पंजाब का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है। हकीकत यह है कि प्रदेश के लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री देखना चाहते है।
पढ़ें : कांग्रेसियों ने सीएम आवास के बाहर धरने पर गुजारी रात
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय पहलवान सलविंदर सिंह चूसलेवड़ का पूरे जिले में जनाधार है। युवाओं में अच्छी पैठ के कारण कांग्रेस को आज बड़ी मजबूती मिली है। इस अवसर पर हरमिंदर सिंह गिल, कुलदीप सिंह शफीपुर, काबल सिंह खब्बे डोगरा, जनक राज अरोड़ा गुरमिंदर सिंह रटौल सहित कई लोग मौजूद थे।
पढ़ें : अभी से हो जाएं तैयार, इस बार ठंड और धुंध करेगी अधिक परेशान