विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन की जमीन पर भारत का झंडा गाड़ कर आए बठिंडा के खिलाड़ी, रोइंग मुकाबले में जीता सिल्वर मेडल; मिला इनाम

By SACHIN DHANJASEdited By: Preeti Gupta
Published: Sun, 24 Sep 2023 03:56 PM (IST)

चीन के हांगजू में हुई एशिया खेलों दौरान रोइंग मुकाबले में भारतीय पुरुषों की टीम ने कोकसड-8 में रजत पदक ...और पढ़ें

एशियन गेम्स में बठिंडा के खिलाड़ी ने जीता सिल्वर मेडल
एशियन गेम्स में बठिंडा के खिलाड़ी ने जीता सिल्वर मेडल

HighLights

  1. बठिंडा के जसविंदर सिंह ने एशिया खेल में जीता पदक
  2. रोइंग मुकाबले में जीता रजत पदक
  3. जसविंदर सिह को सरकार की ओर से दिए गए आठ लाख रुपये

संगरूर, जागरण संवाददाता। चीन के हांगजू में हुई एशिया खेलों (Asia Games) दौरान रोइंग मुकाबले में भारतीय पुरुषों की टीम ने कोकसड-8 में रजत पदक जीता। खुशी की बात यह है कि इस टीम में पंजाब के दो खिलाड़ी जसविंदर सिंह संगरूर व चरणजीत सिंह बठिंडा शामिल हैं।

डिप्टी कमिश्नर जतेंद्र जोरवाल ने टीम में शामिल धूरी के गांव कलेरां निवासी जसविंदर सिंह से फोन पर बातचीत कर देश, राज्य व जिला संगरूर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने पर बधाई दी।

खिलाड़ियों को दी जाएगी इनाम राशि

डीसी ने कहा कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे सक्रिय प्रयासों के तहत 58 खिलाड़ियों को तैयारी के लिए 4.64 करोड़ रुपये की नकद राशि दी गई है।

उन्होंने कहा कि रोइंग टीम के खिलाड़ी जसविंदर सिंह को भी सरकार की ओर से 8 लाख रुपये दिए गए हैं व सरकार ने घोषणा की है कि एशिया खेलों में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये, 75 लाख व 50 लाख की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- NIA के रडार पर 19 खालिस्तानी आतंकी, अमेरिका-कनाडा जैसे देशों में ले रखी है शरण; जांच एजेंसी ने जारी की लिस्ट

जसविंदर ने बढ़ाया देश का गौरव

जसविंदर सिंह की उम्र लगभग 26 वर्ष है। अपने दिल में देश सेवा का जज्बा लेकर भारतीय सेना की 19वीं सिख रेजिमेंट में हवलदार के पद पर पूना में सेवारत हैं व उन्होंने हांगजू में यह बेहतरीन उपलब्धि दर्ज की है।

खेल के क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाया है। डीसी ने जसविंदर सिंह के परिवार के सदस्यों को बधाई दी व आशा व्यक्त की कि जसविंदर सिंह व चरणजीत सिंह जैसे अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा पेश करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें- खस्ताहाल हो रहा बठिंडा का यह ऐतिहासिक किला, यहीं कैद हुई थी रजिया; रखरखाव के लिए नहीं मिल रहा फंड