Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रूपनगर स्टेशन पर किसानों का धरना कल, 26 को भारत बंद

गुरुद्वारा बाबा सतनाम सिंह में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा के कन्वीनर सतनाम सिंह माजरी जट्टां की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आने वाले दिनों में किए जाने वाले संघर्ष का प्रोग्राम जारी किया गया।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 13 Mar 2021 05:48 PM (IST)
Hero Image
रूपनगर स्टेशन पर किसानों का धरना कल, 26 को भारत बंद

संवाद सहयोगी, रूपनगर : गुरुद्वारा बाबा सतनाम सिंह में संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा के कन्वीनर सतनाम सिंह माजरी जट्टां की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में आने वाले दिनों में किए जाने वाले संघर्ष का प्रोग्राम जारी किया गया।

पवन कुमार चक्ककरमा ने बताया कि केंद्रीय संयुक्त किसान मोर्चे की काल पर 15 मार्च को रूपनगर के रेलवे स्टेशन पर धरना लगाते हुए रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा 17 मार्च को किसानों की मांगों के पक्ष में डीसी रूपनगर को मांगपत्र दिया जाएगा। 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहीदी दिवस टोल प्लाजा बहरामपुर जिमिदारा पर मनाया जाएगा जहां पुरुष बसंती पगड़ी व महिलाएं बसंती दुपटा लेकर शामिल होंगी। इसके अलावा 26 मार्च को भारत बंद किया जाना है जिसको लेकर सारे किसान समर्थकों सहित दुकानदारों तथा व्यापारियों से अपील की जाएगी कि वे अपने व्यवसाय बंद रखते हुए भारत बंद में शामिल हों।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 16 मार्च को कंडी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली सप्लाई की सुविधा बंद करने वाले मुद्दे को लेकर 132 केवी पावर कालोनी रूपनगर में बिजली दफ्तर के समक्ष धरना लगाया जाएगा जबकि 19 मार्च को रूपनगर जिले के किसानों की गन्ने की अदायगी न होने के कारण शूगर मिल मोरिडा के समक्ष सुबह 11 बजे घरना लगाया जाएगा।

उन्होंने सभी से जारी प्रोग्राम के अनुसार सारे धरनों को कामयाब बनाने की अपील भी की। इस मौके कुलवंत सिंह सैनी सहित सुखवीर सिंह सुखा, चरण सिंह मुंडियां, गुरमेल सिंह बाड़ा, करनैल सिंह वजीदपुर, मलकीयत सिंह डेहर, मेजर सिंह मांगट, सुरिदर लसिंह पन्नू, गुरदेव सिंह बागी, शमशेर सिंह हवेली, तरलोचन सिंह, रूपिदर सिंह, गुरनाम सिंह जसड़ा, अमरजीत सिंह माहलां, परविदर सिंह, हरदीप सिंह तथा मोहन सिंह शामपुरा विशेष रूप से हाजिर थे।