Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

केजरीवाल की नीतियों को हर राज्य सरकार अपनाने को मजबूर : आप

आम आदमी पार्टी जिला रूपनगर के प्रधान हरमिदर सिंह ढाहे ने कहा है कि केजरीवाल की नीतियों को हर राज्य सरकार अपनाने के लिए मजबूर है। उनकी नीतियां लोक हित में होती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की भेट चढ़ रहे मरीजों के मामलों में पंजाब सरकार ने दिल्ली सरकार से सीख लेते हुए कुछ राहत पहुंचाई है। इसका आम आदमी पार्टी स्वागत करती है।

By JagranEdited By: Updated: Sat, 22 May 2021 04:19 PM (IST)
Hero Image
केजरीवाल की नीतियों को हर राज्य सरकार अपनाने को मजबूर : आप

संवाद सूत्र, चमकौर साहिब : आम आदमी पार्टी जिला रूपनगर के प्रधान हरमिदर सिंह ढाहे ने कहा है कि केजरीवाल की नीतियों को हर राज्य सरकार अपनाने के लिए मजबूर है। उनकी नीतियां लोक हित में होती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की भेट चढ़ रहे मरीजों के मामलों में पंजाब सरकार ने दिल्ली सरकार से सीख लेते हुए कुछ राहत पहुंचाई है। इसका आम आदमी पार्टी स्वागत करती है।

उन्होंने यह भी कहा कि इस राहत संबंधी एलान गोल मोल है, क्योंकि उन्होंने मृतक के बच्चों को 15 सो रुपये माह पेंशन और परिवारों को आशीर्वाद स्कीम तहत मदद राशि देने का एलान किया है, जो असमंजस में डाल रहा है। ढाहे ने गुरुद्वारा साहिब नतमस्तक होने के बाद कहा कि सेहत विभाग या और विभागों के जो कर्मचारी अव्वल कतार में होकर महामारी से लड़ाई लड़ते मौतों का शिकार हो रहे हैं। उनको पंजाब सरकार दिल्ली की तर्ज पर एक करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक मेंबर को सरकारी नौकरी देने का एलान करे। उन्होंने कहा कि कोरोना के साथ ब्लैक फंगस भी जोर पकड़ रही है। जिसके लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार अपना कलेश छोड़कर बीमारी को काबू करने की तरफ ध्यान दे।

इस मौके पर आप के पूर्व मुलाजिम विग के उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सैंपलां, डाक्टर विग पंजाब के उपाध्यक्ष डा. चरनजीत सिंह, जिला महासचिव राम कुमार मुकारी, ब्लाक प्रधान गुरचरन सिंह माणेमाजरा, कुलदीप सिंह खेड़ी, इकबाल सिंह जगतपुर, कृष्ण कुमार मंदवाड़ा, मास्टर कमल, जगमोहन सिंह रंगिया, राजिदर सिंह चक्कलां, हरजीत सिंह सैदपुर, करमजीत सिंह उपस्थित थे।