विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तंदूर में थूक लगाकर राेटी बना रहा था फैजान अली, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल; पंजाब के पटियाला की घटना

By Edited By:
Published: Sat, 01 Jan 2022 08:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jan 2022 03:13 PM (IST)

पटियाला में एक वीडियाे आजकल खासा चर्चा में है। वीडियो शेरां वाला गेट के नजदीक एक ढाबे की है। राेटी ...और पढ़ें

वर्कर की तरफ से थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। (सांकेतिक तस्वीर)
वर्कर की तरफ से थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, पटियाला। शहर में एक ढाबे पर वर्कर की तरफ से थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला सामने आया है। इस बाबत इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक थूकने के बाद रोटी को तंदूर में पकने के लिए लगाता है। उधर, सेहत विभाग अधिकारी इस बाबत कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो शेरां वाला गेट के नजदीक एक ढाबे की है। राेटी में थूक लगाने वाले युवक की पहचान फैजान अली के रूप में हुई है। युवक का कहां का रहने वाला है। इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

यह भी पढ़ें-ड्रग केस में चन्नी सरकार काे खुली चुनाैती, पूर्व मंत्री मजीठिया ने स्वर्ण मंदिर में माथा टेका; फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

लाेगाें ने जताया विराेध

इसके कारण शहरवासियों में काफी रोष पाया जा रहा है। वायरल वीडियो में ढाबे के बाहर लगाए तंदूर पर रोटियां बनाने वाला वर्कर रोटी बनाते समय रोटी पर थूक रहा है। उक्त ढाबे के आसपास के दुकानदार सहित कुछ लोग भी वहां पहुंचे और इसका विरोध भी जताया। तो ढाबे के मालिक ने लोगों को बताया कि वर्कर रोटी पर थूक नहीं रहा बल्कि वो उसका रोटी बनाने का तरीका ही ऐसा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढी ने कहा कि वायरल हुई वीडियो उनके पास भी आई है।

स्वास्थ्य विभाग ने मारा ढाबे पर छापा

टीम ढाबे पर छापामारी करने गई थी, लेकिन ढाबा बंद था। गाैरतलब है कि इससे पहले पंजाब में ऐसा काेई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि दूसरे राज्याें में इस तरह के कई मामले आ चुके हैं। पटियाला के लाेगाें ने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आराेपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी घटना फिर से न हाे सके। 

यह भी पढ़ें-पंजाब में ठेका कर्मचारियाें ने लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाईवे किया जाम, वाहनाें की लगी कतारें; पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।