पटियाला में थर्मल प्लांटों के 15 में से छह यूनिट हुए बंद, 3200 मेगावाट से ज्यादा बिजली उत्पादन ठप
पटियाला में तकनीकी खराबी और सालाना रखरखाव के कारण सरकारी व निजी थर्मल प्लांटों के 15 में से छह यूनिट बंद हो गए हैं, जिससे 3200 मेगावाट से अधिक बिजली उत्पादन ठप है।
-1795750162830_m.webp)
पटियाला में थर्मल प्लांटों के 15 में से छह यूनिट हुए बंद (जागरण आर्काइव)
HighLights
पटियाला में 15 में से छह थर्मल यूनिट बंद हुए
तकनीकी खराबी और रखरखाव के कारण 3200 मेगावाट उत्पादन ठप
राज्य में बिजली कटौती और केंद्रीय पूल से खरीद जारी
दीपक मौदगिल, पटियाला। तकनीकी फॉल्ट और सालाना रखरखाव के कारण सरकारी और प्राइवेट थर्मल प्लांटों के 15 यूनिटों में से छह बंद हो गए हैं। ऐसे में राज्य में बिजली का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। पावरकाम को सुचारू बिजली सप्लाई के लिए केंद्रीय पूल से बिजली खरीदनी पड़ रही है।
विभिन्न वर्गों पर दो से चार घंटे के अघोषित कट भी लगाने पड़ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के पांचों थर्मल प्लांटों की पावर जेनरेशन क्षमता 5680 मेगावाट के विपरीत 2471 मेगावाट तक सिमट गई और 3209 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप है।
बिजली की मांग 8002 रही
वीरवार दोपहर तीन बजे बिजली की मांग 8002 मेगावाट रही। 2928 मेगावाट बिजली ही पैदा हुई। ऐसे में पावरकॉम को सेंट्रल सेक्टर से पांच हजार मेगावाट से ज्यादा बिजली खरीदनी पड़ी। थर्मल प्लांट के यूनिट बंद होने संबंधी रोपड़ थर्मल प्लांट के चीफ इंजीनियर सत प्रकाश सिंह ने बताया कि चार में से एक यूनिट रखरखाव के चलते बंद है।
कोयला भंडार की कमी नहीं पावरकाम के डायरेक्टर जनरेशन इंजीनियर पुनरदीप सिंह बराड़ ने पुष्टि की कि तकनीकी फाल्ट के कारण रोपड़ के दो और गोइंदवाल साहिब का एक यूनिट बंद पड़ा है। इससे 690 मेगावाट बिजली का उत्पादन प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि थर्मल प्लांटों में कोयला भंडार की कमी नहीं है और सभी में बीस से तीस दिन के लिए कोयला है। खराब पड़े यूनिट दो दिन के भीतर चालू होने से बिजली उत्पादन की स्थिति सामान्य हो जाएगी। सर्दियों में बिजली की डिमांड कम होती है इसलिए मेंटेनेंस के लिए यूनिट बंद कर दिए जाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।