विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटियाला में Khalsa Aid के एमडी के घर, दफ्तर और गोदाम पर NIA की रेड; परिवार के सदस्यों से की पूछताछ

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Tue, 01 Aug 2023 02:09 PM (IST)

पटियाला स्थित खालसा एड के हेड ऑफिस पर एनआईए ने रेड की। रेड सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े दस ...और पढ़ें

पटियाला में खालसा एड के एमडी के घर, दफ्तर और गोदाम पर एनआईए की रेड
पटियाला में खालसा एड के एमडी के घर, दफ्तर और गोदाम पर एनआईए की रेड

पटियाला, गौरव सूद। पंजाब के पटियाला (Patiala) स्थित खालसा एड (Khalsa Aid) के हेड ऑफिस पर एनआईए ने रेड (NIA Raid on Khalsa Aid Head Office) की। रेड सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े दस बजे तक करीब पांच घंटे तक जारी रही। इस रेड दौरान खालसा एड के भारत में एमडी अमरप्रीत सिंह (Raid on A,arpreet Singh House) के घर, गोदाम और दफ्तर में भी सामान और दस्तावेजों की जांच की गई।

परिवार के लोगों से की गई पूछताछ 

खालसा एड के वालंटियर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अमरप्रीत सिंह के घर पर रेड के दौरान केवल उनसे और उनके पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की गई है, लेकिन एनआईए की टीम रेड के बाद अपने साथ कोई दस्तावेज या कोई अन्य सामान लेकर नहीं गई है।

लोकल पुलिस भी थी साथ

हालांकि रेड दौरान लोकल पुलिस एनआईए टीम के साथ थी, लेकिन पूछताछ के दौरान पटियाला पुलिस को भी साथ नहीं रखा गया। फिलहाल इस संबंधी किसी पुलिस अधिकारी के पास कोई जानकारी नहीं है।