विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले साथ बैठकर पी शराब, फिर रस्सी से घोंटा गला और ईंटों से किया हमला; पटियाला के घनौर हत्याकांड का खुला राज

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:47 PM (IST)

घनौर पुलिस ने 48 वर्षीय धर्म सिंह की हत्या का मामला 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया। पुलिस ने ...और पढ़ें

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी ।

पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी ।

HighLights

  1. घनौर में धर्म सिंह की हत्या का मामला सुलझा।

  2. आरोपी काका सिंह पुरानी रंजिश में गिरफ्तार।

  3. शराब पिलाकर गला घोंटा, फिर ईंटों से वार।

जागरण संवाददाता, घनौर (राजपुरा)। पटियाला के राजपुरा में घनौर इलाके में श्मशान घाट से मिले 48 वर्षीय व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में गांव उंटसर निवासी काका सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले धर्म सिंह के साथ बैठकर शराब पी और नशा होने के बाद रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से और माथे पर ईंटों से वार कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। मृतक धर्म सिंह के बेटे करम सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके पिता का शव गांव उंटसर के श्मशान घाट में पड़ा मिला। परिवार ने काका सिंह और कुछ अन्य लोगों पर हत्या का शक जताया था।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के आरोपों पर केजरीवाल का पलटवार, बोले- नशे पर युद्ध जारी, लाशों पर राजनीति करना बंद करें

पुरानी रंजिश में रची हत्या की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि काका सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 में घनौर थाने में पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था और वह जेल भी जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि धर्म सिंह ने उसकी पत्नी के साथ पहले गलत हरकत करने की कोशिश की थी। इसी बात को लेकर उसके मन में रंजिश थी और उसने बदला लेने की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक, छह सितंबर को दोनों ने एक साथ शराब पी। नशा अधिक होने पर आरोपी ने धर्म सिंह का रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद ईंट से सिर पर कई वार किए और शव को श्मशान घाट में फेंक दिया।

यह भी पढ़ें- 'आपका बेटा अस्पताल में है...' एक कॉल से घबराई मां, साइबर ठगों ने ममता का फायदा उठा उड़ाए 3 लाख रुपये

तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आठ सितंबर को काका सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- फाइलें लेकर ED दफ्तर पहुंचे पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव अनुराग वर्मा, दो बार तारीख बढ़ने के बाद आज हुई पेशी