विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी फुलप्रूफ सिक्योरिटी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 11 Jun 2017 06:50 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा में यात्रियों के लिए फूलप्रूफ सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है।

अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी फुलप्रूफ सिक्योरिटी
अमरनाथ यात्रियों को मिलेगी फुलप्रूफ सिक्योरिटी

जेएनएन, पटियाला। पत्थरबाज और शरारती तत्व इस बार भोले बाबा के भक्तों को अमरनाथ यात्रा से नहीं रोक सकेंगे। यात्रा अपने निर्धारित समय पर शुरू होगी और तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगी। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो इसके लिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। यह दावा जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया है।

निर्मल सिंह भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने रविवार को पटियाला पहुंचे थे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में निर्मल सिंह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ी है, इसलिए यात्रा को निर्धारित समय पर करवाना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने देशभर के शिवभक्तों से आग्रह किया है कि वह बेखौफ होकर अमरनाथ यात्रा के लिए आएं। जम्मू-कश्मीर सरकार ने इस बार यात्रा के लिए फुलप्रूफ सिक्योरिटी का इंतजाम किया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल जिन जगहों पर गड़बड़ी हुई थी और यात्रियों पर हमला किया गया था उन जगहों के लिए सेना की बटालियन मांगी गई है और यात्रा में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सीआरपीएक और अन्य सुरक्षा बालों की कंपनियों को भी मांगा गया है।

थ्री लेयर होगी यात्रा की सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है। इसलिए जम्मू-कश्मीर सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा थ्री लेयर होगी। जिसमें सबसे बाहरी लेयर में सेना, बीच में अर्ध सैनिक बल और अंदरूनी लेयर में स्थानीय पुलिस तैनात की जाएगी।

यह भी पढ़ें: श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास कर झींडा ने बनाया जनता अकाली दल