बकनौर में हुआ पौधारोपण
राम जन्मभूमि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव बकनौर के श्मशानघाट में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Aug 2020 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 07 Aug 2020 09:59 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तारागढ़ : राम जन्मभूमि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव बकनौर के श्मशानघाट में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व सरपंच सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इसमें आरएसएस के प्रांत मार्ग प्रमुख पवन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। प्रांत मार्ग प्रमुख पवन ने कहा कि अगस्त को राम जन्म भूमि मंदिर की स्थापना का दिवस हमारे देश का ऐतिहासिक दिवस है। इसे भारत वासियों को कभी नहीं भूल जाना चाहिए। इस मौके पर आरएसएस के सदस्य सतीश सैनी, अशोक, अश्विनी कुमार, दीपा प्रधान, राकेश सैनी, राजा सैनी, सोनू फौजी, सुभाष चंद्र, पूर्व पंच धर्मपाल, अंकू सैनी, प्रबोध उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें