विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एयरफोर्स के मेस कर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 14 May 2017 08:03 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 15 May 2017 08:54 AM (GMT+05:30)

मेस कर्मचारी ने नाबालिग युवती को हवस का शिकार बनाया। इसका पता तब चला जब लड़की सात माह की गर्भवती ...और पढ़ें

एयरफोर्स के मेस कर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला
एयरफोर्स के मेस कर्मी ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला

जेएनएन, पठानकोट। एयरफोर्स स्टेशन पठानकोट स्थित मेस के एक कर्मचारी ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बना डाला। परिजनों के सामने मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की सात माह की गर्भवती हो गई। परिजनों की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह निवासी चवाल रोड, अमृतसर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लड़की के पिता भी एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वह पिछले कई वर्षों से पठानकोट में ही रह रहे हैं। परिजनों को दुष्कर्म का पता करीब सात माह बाद उस समय चला, जब पीडि़त लड़की युवती गर्भवती हो गई। आरोपी दीपक दो बच्चों का बाप बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: एक और निर्भया: युवती से आठ घंटे तक की गई थी दरिंदगी, दो गिरफ्तार

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि वह गत वर्ष नवंबर में घर पर अकेली थी। उसके पिता ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान दीपक सिंह उनके घर आ गया। दीपक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर वह वहां से फरार हो गया। डर से उसने इस मामले संबंधी अपने परिवार को नहीं बताया। बाद में जब उसे गर्भ ठहर गया तो परिजनों ने उसकी जांच करवाई गई तो मामले का खुलासा हुआ।

थाना डिवीजन-2 के प्रभारी देवेंद्र प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए पठानकोट व  अमृतसर में दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पिता ने सौतेली बेटी को दुष्कर्म के बाद बेच डाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।