विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा चुनाव की भरेंगी हुंकार; ये है पूरा प्लान

Published: Sun, 04 Feb 2024 03:19 PM (IST)Updated: Sun, 04 Feb 2024 03:20 PM (IST)

Mallikarjun Kharge visit to Punjab कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद ...और पढ़ें

11 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
11 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

HighLights

  1. 11 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे
  2. राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पंजाब में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे
  3. समराला में सम्मेलन को संबोधित करेंगे खड़गे

जागरण संवाददाता, पठानकोट। Mallikarjun Kharge visit to Punjab: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को प्रदेश में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस दौरान जहां वह पार्टी पदाधिकारियों में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)  के लिए जोश भरेंगे। 

पदाधिकारियों को चुनाव के लिए सौंपेंगे ड्यूटी 

वहीं पदाधिकारियों की आगामी चुनाव के लिए ड्यूटियां भी सौंपेगे। यह बात पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुणा चौधरी ने रविवार को सिटी कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मीटिंग दौरान कही। जिला प्रधान नरेश पुरी के नेतृत्व में आयोजित मीटिंग दौरान पूर्व विधायक व पीपीसीसी कोषाध्यक्ष अमित विज, पूर्व विधायक जोगिंद्र पाल, मेयर पन्ना लाल भटिया,वरिष्ठ यूथ नेता आशीष विज, डिप्टी मेयर अजय कुमार सहित पार्टी के समूह पार्षद, ब्लाक समिति व जिला परिषद के सदस्य भी मौजूद थे।

11 फरवरी को पंजाब के दौरे पर रहेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे

पूर्व मंत्री अरुणा चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कभी भी आचार संहिता लग सकती है।जिसे लेकर पार्टी ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक कमेटियां का गठन कर लिया है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 11 फरवरी को पंजाब दौरे पर रहेंगे।

समराला में सम्मेलन को संबोधित करेंगे खड़गे

इसी बीच वह समराला में एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसमें जहां आगामी चुनाव को लेकर चर्चा होगी, वहीं नेताओं में चुनाव को लेकर जोश भी भरेंगे।पूर्व विधायक व पीपीसीसी कोषाध्यक्ष अमित विज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्मेलन को लेकर प्रदेश स्तर के नेता भाग लेंगे।

बीजेपी के 10 सालों में महंगाई-बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ा 

जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी। अमित विज ने कहा कि केंद्र सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल को जनता भलि-भांति जान चुकी है। इस दौरान महंगाई और बेरोजगारी का ग्राफ दिन व दिन बढ़ा है।उससे पूर्व जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार की थी तो तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया था।

यह भी पढे़ें- पंजाब के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, हरमनप्रीत कौर समेत 7 को मिला DSP का पद तो 4 बने PCS; CM मान ने सौंपा नियुक्ति पत्र

कांग्रेस को दोबारा देखना चाहती है कांग्रेस

प्रदेश की आप सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह भी अपना वायदा पूरी तरह से भूल चुकी है। जनता में सरकार की नीतियों को लेकर रोष है। लिहाजा, अब जनता कांग्रेस को दोबारा देखना चाहती है।

विज ने सन्नी देओल पर किया कटाक्ष

सांसद सन्नी देओल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पांच साल वह जनता के बीच महज दो या तीन बार ही आए।जिसके चलते पूरा संसदीय क्षेत्र विकास में बूरी तरह से पिछड़ गया। लेकिन, अब जनता अभिनेताओं के झांसे में आने वाली नहीं है।लिहाजा, भाजपा का ग्राफ पूरी तरह से गिर चुका है।

यह भी पढे़ें-  Punjab News: 'शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की कर रहा पंजाब', 31वीं चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में बोले कैबिनेट मंत्री जिम्पा