गुरुद्वारा सिंह सभा केशव नगर में 24 को होगा कीर्तन
बाणी की व्याख्या ज्ञानी नछत्तर सिंह होशियारपुर वाले करेंगे जबकि भाई सुरजीत सिंह का हजूरी रागी जत्था कीर्तन जरिए आई संगत को निहाल करेगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 08:27 PM (IST)
संवाद सूत्र, पठानकोट: सरबत खालसा पठानकोट की ओर से गुरुद्वारा सिंह सभा केशव नगर धीरा में 24 को कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। बाणी की व्याख्या ज्ञानी नछत्तर सिंह होशियारपुर वाले करेंगे, जबकि भाई सुरजीत सिंह का हजूरी रागी जत्था कीर्तन जरिए आई संगत को निहाल करेगा। यह कार्यक्रम रविवार सुबह आठ से नौ बजे तक चलेगा। यह जानकारी गुरदीप सिंह मीरपुरी, मैनेजर सोहन सिंह, गुरशरण सिंह ने संयुक्त तौर पर दी। कहा कि कीर्तन उपरांत गुरु जी का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। उन्होंने संगत को अपील करते हुए कहा कि कहा कि कोविड-19 के नियमों का ध्यान रखते हुए कीर्तन में पहुंचकर गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें