विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्त के घर ले जाकर किया नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 08 Jul 2018 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 08 Jul 2018 09:12 PM (IST)

युवक ने लड़की को अपने जाल में फंसाया और फिर दोस्त के घर ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।

दोस्त के घर ले जाकर किया नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म
दोस्त के घर ले जाकर किया नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, नवांशहर। युवक ने नाबालिग लड़की को यह कहते हुए जाल में फंसाया कि वह अपने दोस्त की शादी उससे करवा देगा। इसके बाद वह लड़की को दोस्त के घर ले गया। वहां ले जाकर उसने दोस्त के साथ मिलकर लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने गांव जगतेवाल निवासी आरोपित व उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नाबालिग लड़की के मुताबिक गांव में ही रहने वाला सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा अक्सर उनके घर आता जाता रहता था। वह हमेशा उससे कहता था कि वह उसकी शादी अपने दोस्त रोहित से करवा देगा। उसका दोस्त बलाचौर में रहता है। लड़की ने कहा कि उसे सुक्खा की बात पर विश्वास आ गया।

लड़की ने बताया कि एक जुलाई मध्य रात्रि करीब 12.30 बजे के करीब सुक्खा ने उसे फोन करके घर से बाहर आने के लिए कहा। वह सुक्खा की बात मानकर घर से बाहर आ गई। इसके बाद सुक्खा उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर दोस्त के यहां ले गया। वहां सुक्खा व उसके दोस्त ने मिलकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों की अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ेंः एक रात के लिए 15 हजार रुपये में नाबालिग लड़की का सौदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।