मुक्तसर के तीन एसएमओ ने सिविल सर्जन पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए, शिकायत सेहत मंत्री को भेजी; सीएस ने अरोप झूठे बताए
मुक्तसर जिले के लंबी, दोदा और आलमवाला के तीन सीनियर मेडिकल अधिकारियों (एसएमओ) ने सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार पर ...और पढ़ें

सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार।
HighLights
तीन एसएमओ ने सिविल सर्जन पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया।
स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजी गई है शिकायत।
सिविल सर्जन ने सभी आरोपों को पूरी तरह झूठा बताया।
राजिंदर पाहड़ा, श्री मुक्तसर साहिब । जिला मुक्तसर के तीन सरकारी अस्पतालों लंबी, दोदा व आलमवाला के सीनियर मेडिकल आफिसरों (एसएमओ) ने सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। तीनों एसएमओ ने इसकी शिकायत सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को की है। वहीं यह मामला मुख्यमंत्री भगवंत मान के संज्ञान में भी लाया गया है। उधर, सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार ने आरोपों को झूठ बताया है।
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को दोदा के सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ.रोबिन कुमार, लंबी के एसएमओ डॉ. हरिंदरपाल सिंह व आलमवाला के एसएमओ ने सेहत मंत्री को लिखित शिकायत भेजी है। डॉ. रोबिन ने शिकायत में लिखा है कि वह दोदा में तैनात है। सिविल सर्जन श्री मुक्तसर साहिब डॉ. राज कुमार द्वारा पिछले कुछ समय से अपने दफ्तर में बुलाकर पैसे की मांग की जा रही है।
डॉ. रॉबिन कुमार ने लिखा कि ड्राइवर की बदली करने के लिए 5000 रुपये, इश्तिहार छपवाने के लिए 15000 रुपये प्रति महीना और ऐनकें बांटने के लिए 3000 रुपये मांगे तथा इन पैसों को यूजर चार्ज में एडजस्ट करने के लिए कहा। सरकारी काम की रिश्वत मांगी जा रही है। डॉ. रॉबिन कुमार ने सेहत मंत्री से बेनती करते हुए कि उन्हें इस रिश्वतखोर अधिकारी से बचाया जाए।
यह भी पढ़ें- कपिल मिश्रा पर FIR, दिल्ली सरकार जल्द बुला सकती है विधानसभा का विशेष सत्र; पंजाब पुलिस के जवाब पर उठे सवाल
बिना बताए डेपुटेशन लगाने के आरोप
इसी तरह लंबी के एसएमओ डॉ. हरिंदरपाल सिंह शिकायत में लिखा कि वह सीएचसी लंबी में तैनात हैं, वे अपनी ड्यूटी इमानदारी और तनदेही से निभाते हैं। डॉ. राज कुमार बतौर सिविल सर्जन जिला श्री मुक्तसर साहिब में तैनात हैं। उनके द्वारा मेरे सीएचसी लंबी के कर्मचारियों की डेपुटेशन बिना मेरे ध्यान में लाए लगा रहे हैं, जिस कारण मुझे अस्पताल चलाने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
इस दौरान सीएस मुझे अपने दफ्तर में बुलाकर किसी बहाने से पैसों की मांग की जाती है। इन्हीं पैसों को यूजर चार्ज में एडजस्ट करने के लिए कहा जाता है। उन्होंने मेरे से 15000 रुपये प्रति महीना की डिमांड की है। मुझे अपने दफ्तर में बुलाकर 3000 रुपये इश्तिहार छपवाने के लिए और ऐनकें बांटने के लिए भी पैसों की मांग की जाती है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में नकली दवा बनाने की फैक्ट्रियों पर छापा, फूड सप्लीमेंट्स व ब्यूटी प्रोडक्ट्स समेत भारी मात्रा में खेप जब्त
अब तक सिविल सर्जन मेरे से लगभग 25000 रुपये जुटा कर ले गए हैं। इस तरह कई बहाना बना कर पैसे की मांग की जाती है, जिस कारण मुझे बहुत सारी मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सीएस बोले- एक जिम्मेदार पोस्ट पर हूं
सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार ने कहा कि यह आरोप गलत हैं। मैं ऐसा बिल्कुल नहीं करता। मैं एक जिम्मेदार पोस्ट पर हूं। मैंने पूरा जिला देखना होता है और मैं इन डाक्टरों से विभाग बे संबंधित काम ले रहा हूं। यह लोग मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।