महाकाली मंदिर में मनाया दशहरा
तिलक नगर के श्री अन्नपूर्णा महाकाली मंदिर में दशहरा मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 06:13 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 06:13 PM (IST)
संवाद सूत्र, गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) तिलक नगर के श्री अन्नपूर्णा महाकाली मंदिर में नवमी का त्योहार मनाया गया। हवन कर श्रद्धालुओं में अटूट लंगर बांटा गया। मंदिर के प्रधान दीवान चंद बांसल और भगवान दास आहूजा ने बताया कि प्रात: साढे आठ बजे मंदिर में हवन मुकेश शास्त्री की तरफ से करवाया गया जिसके बाद कंजक पूजा किया गया। भगवान दास आहूजा ने बताया कि कंजक पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं में लंगर बांटा गया। इस मौके पर दिवान चंद बांसल, विजय बांसल, विनोद बांसल, सतीश बांसल, अशोक अरोड़ा,अंकित बांसल, राजेश बिटू गांधी, जगदीश आहूजा, भूषण आहूजा, बिन्दर सिगला, बलीश बांसल, सुरिन्दर बांसल, जय देव, वंश आहूजा, भारत भूषण, रिधम मित्तल, तुषार बांसल और साहिल सचदेवा भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें