विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Accident: मुक्‍तसर में भयानक हादसा, बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्‍कर; दो PCR कर्मचारी गंभीर जख्‍मी

Published: Sat, 04 May 2024 11:25 AM (GMT+05:30)

Punjab Accident News पंजाब के मुक्‍तसर में भयानक सड़क दुर्घटना सामने आई है। ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पीसीआर ...और पढ़ें

मुक्‍तसर में भयानक हादसा, बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्‍कर
मुक्‍तसर में भयानक हादसा, बाइक को तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्‍कर

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। मुक्तसर के जलालाबाद रोड ओवरब्रिज पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार पीसीआर के दो कर्मचारियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान पीएचसी चरणजीत सिंह व एएसआइ हरनेक सिंह के रूप में हुई है।

पीएचसी चरणजीत सिंह की टांग कटी

हादसे में पीएचसी चरणजीत सिंह की टांग कट गई है। जिसकी हालत अति गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर, हादसे में पुलिस कर्मचारियों की बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त रफ्तार अधिक कार के एयरबैग तक खुल गए थे और टक्कर के बाद कार के आगे के टायर भी फट गए। उधर,घटना के बाद पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। यह हादसा शनिवार की सुबह तड़के करीब साढ़े छह बजे हुआ है।

भयानक था हादसा

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे एएसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि उनके पीसीआर में तैनात दो कर्मचारी एएसआइ हरनेक सिंह व पीएचसी चरणजीत सिंह बाइक पर ड्यूटी पर सुबह करीब साढ़े छह बजे जा रहे थे।‌ जब वह जलालाबाद रोड ओवरब्रिज पर चढ़े तो विपरीत दिशा में आकर तेज रफ्तार कार ने पीसीआर कर्मचारियों की बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि बाइक जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें: Punjab News: जालंधर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अनोखी पहल, वोट करने पर पेट्रोल-डीजल के दामों में मिलेगी इतने रुपए की छूट

दोनों को अस्‍पताल में भर्ती

वहीं बाइक सवार दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी चरणजीत सिंह की हादसे में टांग टूट गई है। उसकी हालत अति गंभीर बनी हुई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Punjab Crime: मंदिर के पुजारियों ने मंदिर में किया नौजवान पंडित का कत्ल, हवनकुंड के नीचे दबाई लाश

उधर, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे। जोकि काफी शर्मनाक बात है। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन व कार चालक को हिरासत में ले आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।