विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोगा में दिनदहाड़े झपटमारी, रुपये छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा; पुलिस ने केस दर्ज कर किया गिरफ्तार

Published: Mon, 24 Aug 2026 04:04 PM (IST)

मोगा के बोहना चौक पर सब्जी खरीद रहे व्यक्ति से धक्का देकर तीन हजार रुपये छीनने वाले झपटमार को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

ये AI जनरेटेड इमेज है।

HighLights

  1. मोगा के बोहना चौक पर हुई झपटमारी की घटना।

  2. सब्जी खरीद रहे व्यक्ति से छीने गए तीन हजार रुपये।

  3. लोगों ने भागते झपटमार हरप्रीत सिंह को मौके पर पकड़ा।

संवाद सहयोगी, मोगा। मोगा शहर के बोहना चौक के पास सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति से धक्का-मुक्की कर तीन हजार रुपये छीनकर भाग रहे झपटमार को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना सिटी साउथ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सहायक उपनिरीक्षक रछपाल सिंह ने बताया कि गांव बहोना निवासी गुरचरन सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह दोपहर करीब एक बजे सामान लेने मोटरसाइकिल पर गया था। बोहना चौक पर सब्जी खरीदने के लिए रुका। सब्जी विक्रेता को भुगतान करने के लिए जैसे ही उसने जेब से रुपये निकाले, पीछे से एक युवक वहां पहुंचा और उसे रोक लिया।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन, गश्त के दौरान चिट्टा पीते 15 आरोपी पकड़े; नशा मुक्ति केंद्र भेजे

युवक को धक्का मार छीने पैसे

गुरचरन सिंह के अनुसार, युवक ने उसे जोर से धक्का दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद युवक ने उसके हाथ में पकड़े तीन हजार रुपये छीन लिए और भागने लगा।

गुरचरन सिंह ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पीछा शुरू कर दिया। लोगों ने झपटमार का खाली प्लाटों की तरफ पीछा किया और उसे कुछ दूरी पर दबोच लिया। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में दिव्यांग हुए जयपाल को मिलेगा 13 लाख से अधिक का मुआवजा, बीमा कंपनी की अपील हाई कोर्ट से खारिज

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी की पहचान रामूवाला कलां निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ पीता के रूप में की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर हमला, घसीटकर ट्यूबवेल तक ले गए; पानी में डुबोकर हत्या की कोशिश