आढ़तियों पर छापे की कार्रवाई से बाज आए केंद्र सरकार : धीर
मोगा जिला इंटक ने पंजाब के विभिन्न जिलों में आढ़तियों की फर्मो पर मारे जा रहे छापों की निदा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आढ़ती किसानों के संघर्ष का साथ दे रहे हैं। इसलिए छापामार कार्रवाई की जा रही है जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संवाद सहयोगी, मोगा
जिला इंटक ने पंजाब के विभिन्न जिलों में आढ़तियों की फर्मो पर मारे जा रहे छापों की निदा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आढ़ती किसानों के संघर्ष का साथ दे रहे हैं। इसलिए छापामार कार्रवाई की जा रही है, जो किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
इस मौके पर जिला इंटक अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि केंद्र सरकार को ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के 28 हजार आढ़ती बड़ी संख्या में किसान आंदोलन में किसानों के साथ दिल्ली बार्डर पर सड़कों पर बैठे हुए हैं। वहीं इस आढ़ती भाईचारे द्वारा इस किसान आंदोलन को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। इस बात से केंद्र सरकार परेशान है।
एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि देश भर में चल रहा किसान आंदोलन किसान, मजदूर व व्यापारी एकता की मिसाल बन चुका है। जहां देश भर के किसान केंद्र सरकार द्वारा पास किए तीन खेती सुधार कानूनों को रद करवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं इस आंदोलन में मजदूर वर्ग के अलावा पंजाब के आढ़ती अध्यक्ष विजय कालड़ा की अगुआई में किसानों से कंधे से कंधा मिलाकर अहम भूमिका निभा रहे हैं। किसान आंदोलन से आढ़तियों को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार के इशारे पर आयकर विभाग द्वारा पंजाब में कई स्थानों पर छापामारी की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसान विरोधी तीनों खेती सुधार कानून रद किए जाएं।
इस अवसर पर जिला इंटक महासचिव दविदर सिंह जौड़ा, प्रदेश यूथ इंटक महासचिव प्रवीण कुमार शर्मा, ई-रिक्शा मजदूर संघ के अध्यक्ष जसवंत सिंह जस्सा, मेजर सिंह लंडेके, स्वर्ण सिंह, हरजीत सिंह, सुखदीप सिंह, छिदरपाल, सन्नी, हरजीत सिंह, बिदर सिंह, मलकीत सिंह, जसविदर सिंह, गुरचरण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित थे।