Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सोनू सूद के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पंजाब के मोगा में फिल्‍म स्‍टार साेनू सूद के पिता शक्तिपाल सूद का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे और उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा था। पिता के निधन के समय साेनू घर पर ही थे। उनका कपड़ाें का व्‍यवसाय था।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Updated: Mon, 08 Feb 2016 12:42 PM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, माेगा। बालीवुड अभिनेता साेनू सूद के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 77 साल के शक्तिपाल सूद काे देर रात दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें जब तक अस्पताल ले जाया जाता उन्होंने दम तोड़ दिया। उस समय सोनू सूद घर पर ही थे। उनका राे-रोकर बुरा हाल था।

शक्तिपाल सूद का कपड़े का व्यापार था। उनका माेगा में कपडे का शोरूम है। शक्तिपाल सूद के निधन का समाचार फैलते ही उनके घर पर लोगों का तांता लग गया। सोनू सूद चंडीगढ़ में शनिवार को सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग के मैच में भाग लेेेने आए थे। उसके बाद वह रविवार को घर आए थे। रविवार देर रात उनके पिता काे दिल का दौरा पड़ा। परिजन जब तक उनको अस्पताल ले जा पाते उनकी सांसें थम गई। बताया जाता है कि सोनू की बाहों में ही उनके पिता ने दम तोड़ा।

सोनू सूद को दिलासा देते लोग।

उनके निधन पर शहर के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है। कुछ साल पहले सोनू की माता प्रोफेसर सरोज सूद का निधन हाे गया था। सोनू की दो बहनें हैं। एक अमेरिका में विवाहित हैं और एक मोगा में विवाहित हैं। शक्तिपाल सूद का संस्कार मंगलवार को मोगा में किया जाएगा।