विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: मदद करना पड़ा भारी, पोल से टकराई बदमाशों की कार; सहायता के लिए रुके व्यक्ति की गाड़ी छीनकर फरार

Published: Tue, 28 Jan 2025 05:44 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2025 05:46 PM (IST)

पंजाब के मोगा में कोट ईसे खां और जीरा मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी ...और पढ़ें

पोल से टकराई बदमाशों की कार, बचाने आए युवक की गाड़ी लेकर फरार।
पोल से टकराई बदमाशों की कार, बचाने आए युवक की गाड़ी लेकर फरार।

जागरण संवाददाता, मोगा। कोट ईसे खां व जीरा मुख्य मार्ग पर दोपहर के समय अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक व्यक्ति से कार छीनी और फरार हो गए। बदमाशों की कार गांव महल में बने गेट के पोल से टकराई थी।

जब दूसरी कार का चालक उनकी सहायता के लिए वहां रुका तो हथियारबंद बदमाशों ने उसकी कार छीनी और फरार हो गए। गाड़ी में चालक का फोन पड़ा हुआ है, जिसकी लोकेशन के आधार पर आरोपितों की शिनाख्त और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जान बचाने के लिए रुके थे शख्स

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव माहल निवासी गुरबचन सिंह अपनी सफेद KIA कार नंबर (पीबी 76 बी 8188) में कोट ईसे खां से अपने गांव माहल लौट रहा था। जब वह मुख्य मार्ग से अपने गांव लौटने लगा तो पीछे से आ रही एक कार ने गांव के गेट के खंभे में टक्कर मार दी।

इसी बीच दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार लोग तेजी से अपनी कार से बाहर निकले। घटना को देख रहे गुरमीत सिंह ने मदद के लिए जैसे ही अपनी कार रोकी, इसी दौरान कार से निकले पांच बदमाशों ने हथियार निकाले और गुरमीत सिंह को डराकर उसकी कार छीन ली और भाग गए।

यह भी पढ़ें- Kisan Andolan: खनौरी बॉर्डर से डल्लेवाल ने भरी हुंकार, बताया कब खत्म करेंगे अनशन; फरवरी में होगी महापंचायत

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और थाना अध्यक्ष सुनीता बावा पुलिस पार्टी के साथ घटना स्थल पर पहुंची और अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल अज्ञात लोगों की कार बिना नंबर प्लेट की है। अब तक की जांच में सामने आया है कि बदमाशों द्वारा यह कार मुदकी से चोरी की गई थी।

बताया जा रहा है कि फिरोजपुर की पुलिस पार्टी उनका पीछा कर रही थी और वह बचने के लिए कार को तेजी से दौड़ा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में पड़े मोबाइल की लोकेशन के अनुसार गाड़ी आस पास के गांवों में ही घूम रही है और पुलिस उन्हें ट्रेस करने में लगी हुई है। कार छीने जाने के बाद शख्स को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें- अमृतसर मेयर चुनाव के बाद सियासी बवाल, धांधली का आरोप लगा हाई कोर्ट पहुंची कांग्रेस; राज्यपाल से भी मांगा समय