विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ससुराल वालों ने बहू को विदेश भेजा तो हो गई बेवफा, आहत पति ने उठाया जानलेवा कदम

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 12 Jan 2018 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 08:49 PM (IST)

ससुराल वालों ने 25 लाख रुपये खर्च कर बहू को विदेश तो भेज दिया, लेकिन वहां जाकर वह बेवफा हो ...और पढ़ें

ससुराल वालों ने बहू को विदेश भेजा तो हो गई बेवफा, आहत पति ने उठाया जानलेवा कदम
ससुराल वालों ने बहू को विदेश भेजा तो हो गई बेवफा, आहत पति ने उठाया जानलेवा कदम

जेएनएन, मोगा। ससुराल वालों ने बड़ी उम्मीदों से बहू को आइलेट्स करवाया और उसे विदेश भेज दिया। लेकिन, विदेश की चकाचौंध में बहू ससुराल वालों के त्याग को भूल गई। यहां तक कि उसने पति से भी बात करनी बंद कर दी। पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति हरियावाला निवासी सुखदीप सिंह (29) ने शुक्रवार को खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। पुलिस ने युवक की पत्नी, साढू व साली समेत चार के खिलाफ खुदकशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव हरियावाला के सुखदीप सिंह पुत्र मेजर सिंह की शादी करीब ढाई साल पहले लुधियाना के गांव शिला की गुरमीत कौर के साथ हुई थी। शादी से पहले ही गुरमीत कौर की विदेश जाने की तमन्ना थी। शादी के बाद सुखदीप के परिवार ने उसे आइलेट्स करवाकर विदेश भेजने के लिए करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। परिवार चाहता था कि गुरमीत विदेश पहुंचकर सुखदीप को भी स्पाउस वीजा पर विदेश बुला ले।

कनाडा पहुंचने के दो साल बाद भी गुरमीत ने पति सुखदीप को कनाडा नहीं बुलाया और तलाक की मांग करने लगी। परिवार के कई बार समझाने पर भी वह नहीं मानी और अपनी जिद पर अड़ी रही। गुरमीत ने कुछ समय से सुखदीप के साथ फोन पर बात करना भी बंद कर दिया था। पत्नी की बेवफाई के कारण सुखदीप सिंह कई दिन से दिमागी रूप से परेशान था। इसी परेशानी में उस शुक्रवार को घर पर लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली।

मामले की जांच शुरू : सुखदेव सिंह

जांच अधिकारी सुखदेव सिंह का कहना है कि सुखदीप ङ्क्षसह के साढू मनवीर ङ्क्षसह, साली रूङ्क्षपदर कौर निवासी दुन्नेके व गुरमीत कौर सहित एक अन्य युवक पर खुदकशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ेंः शादी समारोह में गई थी मां, अचानक लौटी तो बेटी की हालत देखकर उड़ गए होश

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।