विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी समारोह में गई थी मां, अचानक लौटी तो बेटी की हालत देखकर उड़ गए होश

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 12 Jan 2018 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 08:48 PM (IST)

मां अचानक शादी समारोह से घर लौटी तो उसके होश उड़ गए। पड़ोस के गांव का ही एक युवक बेटी ...और पढ़ें

शादी समारोह में गई थी मां, अचानक लौटी तो बेटी की हालत देखकर उड़ गए होश
शादी समारोह में गई थी मां, अचानक लौटी तो बेटी की हालत देखकर उड़ गए होश

जेएनएन, गोराया [जालंधर]। एक नाबालिग लड़की अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस के गांव का एक युवक घर में घुसा और नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान लड़की की मां अचानक घर लौटी तो उसने यह सब देख लिया। महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी, जबकि पति काम पर गए थे। इस दौरान 17 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच महिला अचानक घर आई तो देखा कि कमरे में पासला गांव का युवक हमरीश उर्फ लवली बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला को देखते ही वह वहां से फरार हो गया।

महिला ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हमरीश छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वे आरोपी लड़के के घर बेटी के साथ गईं तो वहां हाथापाई की गई। इसके बाद बेटी को सीएचसी बुंडाला ले जाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर का कहना था कि रात के समय कोई भी महिला डॉक्टर नहीं है।

पीड़िता को सीएचसी बुंडाला में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों ने लड़की का मेडिकल कर रिपोर्ट जांच के लिए भेज दी है। गोराया थाना प्रभारी परमिंदर सिंह राय का कहना है कि पीड़िता की मां के बयान पर हमरीश उर्फ लवली निवासी पासला के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः इस्कार्ट सर्विस से चल रहा देह व्‍यापार, आॅन डिमांड हाेटलों में भेजते थे लड़कियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।