अर्जुन अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी हरमनप्रीत कौर, परिवार में खुशी का माहौल
विश्वकप में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद हरमनप्रीत को मिल रहे पुरस्कारों का दौर जारी है। भारत सरकार ने उन्हें प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड देने की घोषणा की है।
जेएनएन, मोगा। भारत सरकार की ओर से हरमनप्रीत कौर को अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। हरमनप्रीत को विश्वकप में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा। हरमन के परिवार में इसे लेकर खुशी का माहौल है और मिठाईयां बांटी जा रही हैं।
विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत कौर को प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। हरमन के परिजनों को समाचार चैनलों के माध्यम से यह सूचना मिली। जिसके बाद से ही परिवार में खुशियां मनाई जा रही है। इससे पहले हरमन को रेलवे और पंजाब सरकार की ओर से भी पुरस्कृत किया गया है। पंजाब सरकार की ओर से उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद मिला है।
यह भी पढ़ें: पति की गैरमौजूदगी में आता था महिला का आशिक, झगड़ा हुआ तो उठा लिया बच्चा
पुरस्कार की घोषणा के बाद हरमनप्रीत के दादा को मिठाई खिलाते उनके पिता।
बताया जा रहा है कि परिजन टीवी से जानकारी मिलने के बाद से ही हरमन से संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन हरमनप्रीत दिल्ली में किसी कार्यक्रम में व्यस्त थी। हरमनप्रीत को अर्जुन पुरस्कार की घोषणा के बाद से परिवार में फिर से खुशी की लहर दौड़ गई है।
हरमनप्रीत कौर के पिता हरमंदर सिंह ने उनकी मां सतविंदर कौर एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए।
इस मौके पर हरमनप्रीत कौर के पिता हरमंदर सिंह ने उनकी मां सतविंदर कौर और दादा अमर सिंह का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। पिता हरमंदर सिंह का कहना है कि वह अपनी बेटी से मिली इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे हैं। अर्जुन पुरस्कार बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़ें: बड़े बादल ने खुद संभाली कमान, अकालियों की हौसला अफजाई में जुटे