विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मानसा में भारी तनाव के बीच आज 'पंजाब बंद', परविंदर झोटा के पिता की हाथ जोड़कर अपील- बारिश भी हो तो भी न रुकें कदम

Published: Thu, 15 Oct 2026 08:04 AM (IST)

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। मृतक के पिता ...और पढ़ें

HighLights

  1. परमिंदर झोटा हत्याकांड पर 15 अक्टूबर को पंजाब बंद का आह्वान

  2. पिता भीम सिंह ने भारी बारिश में भी न्याय की अपील की

  3. मुख्य आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, घर-दुकान भी गिराई गई

जागरण संवाददाता, मानसा। परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस को लेकर 15 अक्टूबर को पूरे पंजाब में बंद का आह्वान किया गया है। इस बीच, मृतक परमिंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने इंसाफ पसंद लोगों से अपील की है कि वे लगातार भारी बारिश के बावजूद इस बंद को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

उन्होंने पंजाब के सभी शहरों, कस्बों और गांवों के लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में बंद के आह्वान को सफल बनाएं और परमिंदर सिंह झोटा के इंसाफ के लिए आवाज उठाएं।

भारी बारिश के बावजूद लोगों से इंसाफ की मांग में एकजुट होने का आह्वान किया गया है। अब देखना यह है कि यह पंजाब बंद का आह्वान कितना सफल होता है और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।

मुख्य आरोपी 24 घंटे में अरेस्ट

परविदंर सिंह झोटा की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया डीआइजी हरजीत सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बुधवार को ही प्रशासन ने हत्या के आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार के घर और दुकान को डिच मशीन से गिरवा दिया। वहीं, परविंदर की मौत के बाद से उग्र हुई भीड़ ने आरोपित की दुकान को गिराने के दौरान उसे आग लगाकर अपना रोष जताया।

मानसा शहर में घटना के दूसरे दिन बुधवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। आरोपितों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न संगठनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को ही निकलने दिया गया।

आज पंजाब बंद का आह्वान

झोटा की हत्या के विरोध में वीरवार को पंजाब बंद करने का आह्वान किया गया है। इसमें कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, एसजीपीसी, किसान-मजदूर संगठनों, व्यापारिक संगठनों और स्कूल वैन ऑपरेटर एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने समर्थन दिया है।

विभिन्न शहरों में बाजार बंद रखने, धरने देने और रोष प्रदर्शन करने की घोषणाएं की गई हैं। बंद सुबह छह बजे से शुरू होगा, जबकि आपातकालीन सेवाओं को इससे छूट देने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड: 15 अक्टूबर को 'पंजाब बंद' का एलान, मोगा समेत कई जिलों में होगा चक्का जाम

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में BJP 36 स्थानों पर करेगी प्रदर्शन, केवल ढिल्लों ने की CBI जांच की मांग