विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में BJP 36 स्थानों पर करेगी प्रदर्शन, केवल ढिल्लों ने की CBI जांच की मांग

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:48 AM (IST)

भाजपा ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब भर में प्रदर्शन किया, जिसमें सीबीआई जांच ...और पढ़ें

परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर की गई थी हत्या (फाइल फोटो)

 परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर की गई थी हत्या (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर प्रदर्शन किया।

  2. पार्टी ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

  3. परिवार न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार से इनकार कर रहा है।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को पंजाब भर में प्रदर्शन किया। सभी जिलों में डिप्टी कमिश्नरों के माध्यम से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को ज्ञापन भेजकर पार्टी ने सीबीआइ से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

भाजपा प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने बताया कि पार्टी ने राज्य के 36 स्थानों पर धरना-प्रदर्शन कर आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ज्ञापन में कहा गया कि परविंदर सिंह लंबे समय से मानसा में नशा तस्करी और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठा रहे थे और युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभियान चला रहे थे।

भाजपा नेताओं ने पंजाब पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि हत्या किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हो सकती है।

मामले में सीबीआई जांच हो

पार्टी की मांगों में सीबीआइ जांच के अलावा हमलावर के कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सएप चैट, सीसीटीवी फुटेज और फेसबुक लाइव समेत डिजिटल सुबूत सुरक्षित करने, पीड़ित परिवार, खासकर नाबालिग बच्चों को तत्काल पुलिस सुरक्षा देने, पंजाब में नशा तस्करी के नेटवर्क की जांच शामिल हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मानसा में मंगलवार की सुबह नशा के खिलाफ मुहिम चला रहे परविंदर सिंह झोटा की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक घटना है। इस मामले की सीबीआइ से उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए ।

बढ़ता जा रहा आक्रोश

मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तिकोनी चौक पर अनिश्चितकालीन धरन जारी रहा। एक्शन कमेटी ने मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं करने का एलान किया है। झोटा का पार्थिव शरीर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ है।

समर्थक मंगलवार से ही मोर्चरी के बाहर भी डटे हैं। परिवार का कहना है कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।