विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PGI चंडीगढ़ में आज होगा परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम, मानसा में 24वें दिन भी धरना जारी

Published: Fri, 06 Nov 2026 06:00 PM (IST)

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 24 दिन बाद शुक्रवार को चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम होगा, जिसके लिए सिविल अस्पताल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आज होगा परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम। फाइल फोटो

आज होगा परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम। फाइल फोटो

HighLights

  1. परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम आज चंडीगढ़ पीजीआई में होगा।

  2. लक्खा सिधाना और मोहनजीत शेरों के लिए रिहाई वारंट जारी।

  3. झोटा हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों की रिहाई का आश्वासन मिला।

जागरण संवाददाता, मानसा। परविंदर सिंह झोटा की हत्या के 24 दिन बीत जाने के बाद उसके शव का चंडीगढ़ पीजीआई में पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा। सिविल अस्पताल प्रबंधन की ओर से झोटा के शव को पीजीआई तक पहुंचाने के लिए प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। वीरवार को अदालत की ओर से लक्खा सिधाना और मोहनजीत सिंह शेरों को रिहा करने के लिए रिलीज वारंट जारी कर दिए गए हैं।

वीरवार को देर शाम बचत भवन में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डया की ओर से परिवार और एक्शन कमेटी की सभी मांगों को मानते झोटा हत्या कांड के बाद से गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को जल्द रिहा करने के लिए केसलेशन रिपोर्ट अदालत में दाखिल करने का आश्वासन दिया गया था।

24वें दिन भी धरना जारी

इधर, परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद तिकोनी चौक में लगा धरना 24वें दिन भी जारी रहा। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. गुरमेल सिंह ने बताया कि परविंदर झोटा के शव को चंडीगढ़ पीजीआई ले जाने की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है और नियम तहत शव को सीबीआई को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि अन्य वेक्लपिक प्रबंधों की जरुरत पड़ी होगी तो स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है।

यह भी पढ़ें- 'इंदिरा गांधी के परिवार से कोई न आएं', राहुल गांधी के मानसा दौरे से पहले परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह की अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।