विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इंदिरा गांधी के परिवार से कोई न आएं', राहुल गांधी के मानसा दौरे से पहले परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह की अपील

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:34 PM (IST)

परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने राहुल गांधी और बेअंत सिंह परिवार से मानसा में उनके धरने पर न आने की भावुक अपील की है।

परविंदर झोटा के पिता और राहुल गांधी। फाइल फोटो

परविंदर झोटा के पिता और राहुल गांधी। फाइल फोटो

HighLights

  1. भीम सिंह ने राहुल गांधी से धरने पर न आने की अपील की।

  2. इंदिरा गांधी परिवार से संबंध के कारण निष्कासन का डर बताया।

  3. नशे के खिलाफ संघर्ष जारी, स्थानीय नेताओं की आलोचना की।

जागरण संवाददाता, मानसा। 4 नवंबर को राहुल गांधी के संगरूर रैली में पहुंचने के दौरान मानसा में चल रहे परविंदर झोटा इंसाफ मोर्चा में धरने में पहुंचने के मिले संदेश पर झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ उनका कोई मनमुटाव नहीं है, लेकिन वे इंदिरा गांधी खानदान से हैं और उनका निवेदन है कि इंदिरा गांधी व बेअंत सिंह परिवार में से कोई भी व्यक्ति उनके पास न आए।

उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि राहुल गांधी या बेअंत सिंह परिवार का कोई सदस्य धरने में आया तो उन्हें पंथ से निष्कासित किए जाने या तनखैया घोषित होने का डर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी और उनके परिवार की आस्था श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़ी हुई है।

परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह फौजी ने हलका विधायक द्वारा धरने संबंधी बोलते कहा कि उनको ऐसी प्रतिक्रिया शोभा नहीं देती। वे अपने बेटे की मौत का दर्द लेकर नशे के खिलाफ संघर्ष कर रहे है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में स्थानीय विधायक व भगवंत मान की लोग जमानत जब्त करवाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।