छावनी मोहल्ले में Live In Relationship में रहते युवक ने की खुदकुशी Ludhiana News
युवक किसी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। वह नशे करने का आदी था। इस कारण युवती से आए दिन विवाद होता रहता था। युवती सोमवार शाम को किसी सहेली के घर चली गई थी जब वह वापस आई तो दीपक फंदे लटक रहा था।
लुधियाना, जेएनएन। शहर के छावनी मोहल्ला में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितिओं में फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार शाम उसका शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान दीपक (27) के रूप में हुई है। थाना डिवीजन नंबर चार के जांच अधिकारी ने बताया कि दीपक कंप्यूटर से कढ़ाई का काम करता था।
नशा करने का आदी था युवक
युवक किसी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। वह नशे करने का आदी था। इस कारण युवती से आए दिन विवाद होता रहता था। युवती सोमवार शाम को किसी सहेली के घर चली गई थी जब वह वापस आई तो दीपक फंदे लटक रहा था। उसे लोगों के मदद से उतार कर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आखिर युवक ने इतना बड़ा कदम क्याें उठाया।
यह भी पढ़े-घर से किशोरी लापता अपहरण की आशंका
घर में किसी को कुछ बताए बगैर गई किशोरी लापता हो गई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसे अगवा करके बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आराेपिताें काे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें-लाकडाउन के दौरान नौकरी गई तो आर्थिक तंगी के कारण लगाया फंदा
आर्थिक तंगी के कारण नहीं दे पाया राशन के पैसे, मारपीट से आहत हो दे दी जान