Move to Jagran APP

आर्थिक तंगी के कारण नहीं दे पाया राशन के पैसे, मारपीट से आहत हो दे दी जान

प्रेम नगर में युवक ने आर्थिक तंगी के चलते घर में फंदा लगा कर खुदकशी कर ली। ढंडारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Dec 2020 06:30 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 06:30 AM (IST)
आर्थिक तंगी के कारण नहीं दे पाया राशन के पैसे, मारपीट से आहत हो दे दी जान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : ढंडारी खुर्द के प्रेम नगर इलाके में 20 वर्षीय युवक ने आर्थिक तंगी के चलते घर में फंदा लगा कर खुदकशी कर ली। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मंगलवार दोपहर बाद बेहड़े में रहने वाले एक अन्य शख्स ने उनके कमरे में खिड़की के जरिए अंदर देखा। ढंडारी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया।

थाना फोकल प्वाइंट प्रभारी दविदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई। वो मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। यहां वो किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। इलाके की एक दुकान से उसके घर राशन आता था। कोविड 19 के चलते हुए लाकडाउन में उसका काम छूट गया। इसके बाद उसकी आर्थिक स्थिति बिगड़ती ही चली गई। एक दिन पहले राशन देने वाले दुकानदार ने भी पैसे नहीं देने के कारण उसके साथ गाली गलौज किया था। इसके बाद से वो काफी परेशान था। उसके बाद किसी समय उसने अपने कमरे में आकर फंदा लगा लिया। दविदर सिंह ने कहा कि मृतक के मूल गांव और परिवार के सदस्यों का पता लगाया जा रहा है। उनके आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक ने की खुदकुशी

वहीं छावनी मोहल्ला में युवक ने संदिग्ध परिस्थिति में फंदा लगा कर जान दे दी। मंगलवार शाम उसका शव कमरे में पंखे से चुन्नी के सहारे झूलता हुआ मिला। मृतक की पहचान दीपक (27) के रूप में हुई है।

थाना डिवीजन नंबर चार के जांच अधिकारी ने बताया कि दीपक कंप्यूटर से कढ़ाई का काम करता था। किसी युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था। वह नशे करने का आदी था। इस कारण युवती से आए दिन विवाद होता रहता था। युवती सोमवार शाम को किसी सहेली के घर चली गई थी जब वह वापस आई तो दीपक फंदे लटक रहा था। उसे लोगों के मदद से उतार कर सिविल अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.