लुधियाना में नशेड़ी पति की हैवानियत, नशे के लिए 30 हजार न मिलने पर पत्नी-सास पर रॉड से हमला; CCTV वायरल
लुधियाना में नशे के लिए 30 हजार रुपये नहीं मिलने पर युवक ने पत्नी और सास पर सरिया से हमला ...और पढ़ें
HighLights
नशे के लिए 30 हजार न मिलने पर किया हमला।
लुधियाना में नशेड़ी पति ने पत्नी-सास पर सरिया से वार किया।
हमले का सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में भामियां रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक ने पत्नी और सास पर सरिया से हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने पहले घर के दरवाजे तोड़े और इसके बाद दोनों पर हमला किया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। परिवार ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित सास परमजीत कौर ने बताया कि उनकी बेटी हरजीत कौर की शादी करीब सात साल पहले गुरविंदर सिंह से हुई थी। उनकी छह साल की बेटी भी है। परमजीत कौर के अनुसार, गुरविंदर कुछ वर्ष पहले एक महिला की हत्या के मामले में करीब चार साल जेल में रहा था। अप्रैल में जमानत पर बाहर आने के बाद वह ससुराल में ही रहने लगा। इसके बाद उसने नशा करना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का ब्लॉक: 12 ट्रेनें रद्द, फिरोजपुर-अमृतसर रूट के यात्री होंगे परेशान
नशे के लिए खाता है कैप्सूल
हरजीत कौर के अनुसार, उसका पति नशे के कैप्सूल खरीदने के लिए रोजाना 500 रुपये मांगता था। 10 अगस्त को उसने नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे। परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने से इन्कार किया तो वह गुस्सा हो गया और घर में विवाद करने लगा।
परिवार के मुताबिक, 2 सितंबर को गुरविंदर ने घर के दरवाजे तोड़ दिए और हाथ में सरिया लेकर पत्नी व सास पर हमला कर दिया। हमले में हरजीत कौर की छाती और बांह पर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां पर भी हमला किया गया।
यह भी पढ़ें- DA मामले में हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को दो टूक, कहा- खेल खेलना और कानूनी प्रक्रिया में चालें चलना बंद करें
बीच-बचाव के लिए आई थी सास
सीसीटीवी फुटेज में युवक कार से निकलकर हाथ में सरिया लेकर घर की ओर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह पत्नी पर हमला करता नजर आता है। बीच-बचाव करने पहुंची सास के साथ भी मारपीट की गई। परिवार ने फुटेज पुलिस को सौंपकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला और स्पष्ट हुआ है। फुटेज में युवक कार से निकलकर हाथ में सरिया लेकर घर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह पत्नी पर कई बार वार करता है। बीच-बचाव करने आई सास के साथ भी मारपीट की गई। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
