यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ससुर में अवैध संबंधों में रोडा बना तो पुत्रवधु ने आशिक संग मिलकर कर दी हत्या
एक महिला के किसी से संबंध बन गए। इस बारे में उसके ससुर को पता चला तो वह विरोध करने ...और पढ़ें

जेएनएन, खन्ना। ससुर को पुत्रवधु के अवैध संबंधों के बारे में पता चला तो वह इसका विरोध करने लगा। एक दिन पुत्रवधु ने आशिक व उसके दोस्त के साथ मिलकर ससुर को मौत के घाट उतार दिया। घटना 2008 की है, लेकिन इस पर से पर्दा अब जाकर उठा। पुलिस ने पुत्रवधु उसके आशिक व दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने प्रेस कांफ्रेंस में इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया। उन्होंने बताया कि 28 मई 2008 को जरग निवासी मोहन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने उसके भाई सोहन सिंह की हत्या का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया था। सोहन सिंह का शव उसके लकड़ी के कारखाने में मिला था।
हत्या तेजधार हथियारों से की गई थी। एसएसपी ने बताया कि सीआइए स्टाफ पुलिस ने दोबारा मामले की जांच की है। गुप्त तरीके से की गई जांच में पता चला कि परमजीत कौर के किसी समय शाह निवाज के साथ अवैध संबंध रहे हैं। पुलिस ने शाह निवाज को काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो सारा भेद खुल गया।
उसने बताया कि संबंधों में रोड़ा बन सोहन सिंह की हत्या परमजीत कौर ने शाह निवाज़ और उसके दोस्त सुखविंदर से कराई। इस दौरान डीएसपी खन्ना जगविंदर सिंह चीमा और डीएसपी हेडक्वार्टर विकास सभरवाल भी मौजूद थे।
बंद कर दी थी फाइल
एसएसपी माहल ने बताया कि पुलिस ने मामले की तफ्तीश के बाद कोई सुराग नहीं लगने पर केस फाइल बंद कर दी थी। उन्होंने चार्ज संभालते ही पुरानी फाइलों को खुलवाया और जांच दोबारा शुरू की। एसएसपी के अनुसार कुछ और केसों पर भी पुलिस काम कर रही है।
सेवादार है मुख्यारोपी
आरोपी शाह निवाज धार्मिक स्थान पर सेवादार है। इस दौरान उसकी पहचान परमजीत कौर से हुई और दोनों में संबंध बन गए। हत्या के समय शाह निवाज 18-19 साल का ही था। अभी कुछ समय पहले ही उसने किसी अन्य युवती से प्रेम विवाह किया है।
