विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अवैध संबंधों का खुलासा होने पर रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 21 Oct 2017 03:13 PM (IST)

पत्नी के प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे। इसका पता उसके पति को चला तो उसने पत्नी के साथ मारपीट ...और पढ़ें

अवैध संबंधों का खुलासा होने पर रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
अवैध संबंधों का खुलासा होने पर रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या

जेएनएन, लुधियाना। महानगर के सेखेवाल इलाके में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुकेश कुमार और पत्नी साथ रहते थे, लेकिन पति के घर से बाहर होने पर पत्नी-प्रेमी से मिलती थी और दोनों के बीच अवैध संबंध थे। जब पति को इस बात का पता चला तो उसने कई बार पत्नी को समझाया और मारपीट की, लेकिन पत्नी नहीं मानी। वह उसके बाद भी प्रेमी से मिलती रही। जिसके चलते पति पिछले कई दिनों से उसकी पिटाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें: वाहनों में मैग्नीशियम एलॉय रोकेगा प्रदूषण, धुआं होगा कम

ऐसे में पत्नी और उसके प्रेमी ने मुकेश को रास्त से हटाने की साजिश रची। इसके तहत शुक्रवार देर रात को मौका पाकर दोनों ने मुकेश की गला काटकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी पत्नी और प्रेमी से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें: पंजाब में दिवाली पर पटाखों की आड़ में किसानों ने जलाई पराली