विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update Today: दशहरे पर कैसा रहेगा पंजाब का मौसम, जानिए माैसम विभाग का ताजा अलर्ट

By Asha Rani Edited By: Vipin Kumar
Published: Wed, 05 Oct 2022 08:57 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:49 AM (IST)

weather forecast Punjab पंजाब में बुधवार काे माैसम साफ रहने के आसार है। हालांकि परसों से मौसम में जरूर बदलाव ...और पढ़ें

Weather Update Today: पंजाब में बुधवार काे माैसम साफ रहेगा। (फाइल फाेटाे)
Weather Update Today: पंजाब में बुधवार काे माैसम साफ रहेगा। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Weather Update Today: पंजाब में दशहरे पर बुधवार काे पूरा दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह ही सूर्य देव ने दर्शन दे दिए है। आज दिन का तापमान भी अधिक रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो वीरवार काे भी मौसम साफ ही रहेगा। हालांकि परसों से मौसम जरूर बदल जाएगा। पंजाब में दो दिन वर्षा, गरज के साथ छींटे पड़ने और बूंदाबांदी के आसार हैं।

कई शहराें में एक्यूआइ में आया सुधार

विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 व 8 अक्टूबर को पंजाब के ज्यादातर जिलो में मौसम खराब रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो धान की कटाई पर असर पड़ेगा और कटाई का रुक सकता है। बता दें कि लुधियाना में एयर क्वालिटी इंडेक्स सुबह आठ बजे के करीब 204 के स्तर पर रहा। पंजाब के अन्य जिलों में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 167 से 200 के बीच चल रहा है।

राज्य में अगले हफ्ते से गिरेगा तापमान

राज्य के कई शहराें में अब सुबह के समय ठंड हाेना शुरू हाे गई है। लुधियाना में भी सुबह के समय कम ही ट्रैफिक सड़काें पर हाेता है। हालांकि साढ़े छह बजे के बाद धूप निकलने के बाद गर्मी का अहसास फिर से शुरू हो जाता है। मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते से दिन व रात का तापमान गिरेगा। आने वाले 6 अक्टूबर तक मौसम साफ रहेगा। वर्षा के बिल्कुल भी आसार नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो मानसून की विदाई में देरी हाे सकती है।

यह भी पढ़ें-प्यार ने बनाया चाेरः गर्लफ्रेंड काे खुश करने के लिए तैयार किया गिरोह, ढाई महीने में चाेरी की सैकड़ों गाड़ियां

सितंबर के आखिरी सप्ताह में हुई थी अच्छी वर्षा

माैसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून झूमकर बरसने से वर्षा का सूखा पूरी तरह से खत्म हो गया था। कुछेक जिलो को छोड़कर पंजाब के लगभग सभी जिलों में अच्छी खासी वर्षा हो गई है। क़ई शहराें में तो सामान्य से 40 से 90 फीसद अधिक वर्षा ही हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस हफ्ते मौसम साफ होने से धान की कटाई का काम रफ्तार पकड़ेगा।

यह भी पढ़ें-Dussehra 2022: लुधियाना में दशहरे पर सुरक्षा कड़ी, मेला स्थलाें पर फायर टेंडर तैनात; कई जगह रूट डायवर्ट