विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना में इतने अनहाइजीनिक तरीके से बन रहा था मुरब्बा, खाना तो दूर देखना भी नहीं करेंगे पसंद

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:04 PM (IST)

स्वास्थ्य विभाग की फूड और सेफ्टी टीम ने लुधियाना में एक फैक्ट्री पर छापा मारा, जहां अनहाइजीनिक तरीके से मुरब्बा तैयार हो रहा था।

लुधियाना में अनहाइजीनिक मुरब्बा फैक्ट्री पर छापा, 20 ड्रम जब्त।

लुधियाना में अनहाइजीनिक मुरब्बा फैक्ट्री पर छापा, 20 ड्रम जब्त।

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग ने लुधियाना में मुरब्बा फैक्ट्री पर छापा मारा।

  2. अनहाइजीनिक तरीके से तैयार हो रहा 20 ड्रम मुरब्बा जब्त।

  3. हरियाणा से लाकर रीपैक कर बेचा जा रहा था।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। स्वास्थ्य विभाग के फूड और सेफ्टी टीम ने वीरवार दोपहर जालंधर बाईपास नजदीक एक फैक्ट्री में दबिश दी, जहां अनहाइजीनिक तरीके से तैयार हो रहा मुरब्बा पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि हरियाणा से मुरब्बा इस फैक्ट्री में आता था और फैक्ट्री में इस मुरब्बे को दोबारा पैक कर अपना लेबल लगा बेचा जाता था। सेहत विभाग की ओर से फैक्ट्री में रेड जारी है।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 3.47.53 PM (1)

फिलहाल 15 से 20 ड्रम अनहाजीन मुरब्बे के पाए गए हैं। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने उक्त फैक्ट्री में दबिश दी है।

WhatsApp Image 2026-09-10 at 3.56.37 PM (1)

यह भी पढ़ें- लुधियाना: हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली की उड़ान फिर रद, तीन दिन में दूसरी बार टली एअर इंडिया की फ्लाइट