विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति गिरफ्तार हुआ तो सास-बहू मिलकर करने लगी एेसा काम, पकड़ी गईं

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 09 Jul 2018 03:57 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Jul 2018 08:47 PM (GMT+05:30)

पति की गिरफ्तारी के बाद महिला अपनी सास के साथ मिलकर नशा तस्करी करने लगी। पुलिस ने दोनों सास-बहू को गिरफ्तार कर लिया है।

पति गिरफ्तार हुआ तो सास-बहू मिलकर करने लगी एेसा काम, पकड़ी गईं
पति गिरफ्तार हुआ तो सास-बहू मिलकर करने लगी एेसा काम, पकड़ी गईं

जेएनएन, लुधियाना। एक महिला का पति नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ तो परिवार को खर्चा चलाना मुश्किल हो गया। महिला ने इसके बाद सास के साथ मिलकर नशा तस्करी का काम शुरू कर दिया। लेकिन, पुलिस ने गश्त के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एएसआइ शीशजीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गोल मार्केट में गश्त पर थे। इसी बीच दो महिलाएं पुलिस को देख घबरा गईं और वापस लौटने लगीं। बाद में उन्हें रोककर उनसे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। इसके बाद दोनों के पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो उनके पास 250-250 ग्राम भुक्की बरामद हुई। दोनों की शिनाख्त आशा और सलमा के तौर पर हुई है।

सलमा का पति पहले नशा तस्करी करता था। उसे संगरूर पुलिस ने पकड़ लिया तो परिवार चलना मुश्किल हो गया। इसके बाद इन दोनों ने राजस्थान से भुक्की लाकर यहां बेचना शुरू कर दिया। वह काफी समय से एरिया में छोटी-छोटी पुड़ियां बनाकर भुक्की बेचती थीं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 8 में आपराधिक मामला दर्ज किया है।

नशे के लिए करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार

उधर, गांव खेड़ी में तीन युवकों ने एक व्यक्ति को घेरकर उसका स्कूटर और पर्स छीन लिया। उक्त व्यक्ति लुटेरों को जानता था, उसके द्वारा पुलिस को दी जानकारी के बाद पुलिस ने तीनों को काबू कर लिया है। पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों अक्सर ही सुनसान रास्तों पर राहगीरों को लूटते थे। यह तीनों नशे के आदी हैं और इसलिए ही वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने स्कूटर पर सवार होकर गांव खेड़ी की ओर जा रहा था। उसे रात को ग्यारह बजे तीन युवकों ने घेरा और उसके साथ मारपीट कर उससे स्कूटर और पर्स छीन लिया। इनमें से वह एक युवक का पहचानता था। पुलिस ने जब उक्त आरोपित को काबू किया तो बाकी दो का भी पता चल गया। पुलिस ने गुरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह और इंद्रजीत सिंह के खिलाफ थाना सदर में आपराधिक मामला दर्ज कर तीनों को ही गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः दोस्त के घर ले जाकर किया नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।