विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PU Youth Festival: लुधियाना में यूथ फेस्टिवल में स्टूडेंट्स ने पेंटिंग व रंगोली के जरिये बिखेरे कला के रंग

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 12:52 PM (IST)

PU Youth Festival खालसा कालेज फार वूमेन सिविल लाइंस में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ और हेरीटेज फेस्टिवल जोन ...और पढ़ें

पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ और हेरीटेज फेस्टिवल में बनाई रंगाेली। (जागरण)
पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ और हेरीटेज फेस्टिवल में बनाई रंगाेली। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। PU Youth Festival: खालसा कालेज फार वूमेन सिविल लाइंस में चल रहे पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ और हेरीटेज फेस्टिवल जोन बी का शनिवार चौथा दिन रहा। इस दिन भी विद्यार्थियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों में उत्साह के प्रति कोई कमी नहीं दिखी। नियमित दिनों की भांति अलग-अलग वेन्यूज पर विभिन्न आइटमस चलती रही। शनिवार पूरे दिन ग्रुप डांस, क्लासिकल डांस, कवीश्री, वार, कली पर विद्यार्थी अपनी परफार्मेंस देंगे। वहीं आन द स्पाट पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोलाज मेकिंग, रंगोली, क्ले माडलिंग, कार्टूनिंग, स्टिल लाइफ ड्राइंग, पोस्टर मेकिंग, इंस्टालेशन सेरामनी आयोजित की जानी है।

सुबह के समय तक आन द स्पाट पेंटिंग, फोटोग्राफी, कोलाज मेकिंग, क्ले माडलिंग, रंगोली, कवीश्री, वार, कली इत्यादि प्रतियोगिताएं हो चुकी थी। विद्यार्थियों ने अपनी कला पेंटिंग और रंगोली के प्रति उजागर की। ढ़ाई घंटे के समय में कोई भी फेस्टिवल रंगोली में विद्यार्थियों को थीम दिया गया जबकि कोलाज मेकिंग मार्केट सेल और फोटोग्राफी कांट्रास्ट एंड टेक्सर थीम पर आधारित रही जिसमें विद्यार्थी अपना बेस्ट से बेस्ट दिखाने में जुटे रहे। वहीं दोपहर डेढ़ बजे के बाद क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस का सिलसिला शुरू होने वाला है।

यह भी पढ़ें-Farm Laws: कृषि सुधार कानून वापस होने से पंजाब की इंडस्ट्री को लगेंगे 'पंख', रिटेल कारोबार को मिलेगा प्रोत्साहन

प्रतिभागी कालेज के विद्यार्थियों के टैलेंट को परखा

इससे पहले विभिन्न जजिज की ओर से प्रतिभागी कालेज के विद्यार्थियों के टैलेंट को परखा गया और वह परिणाम तैयार करने में जुटे रहे। होस्ट कालेज की प्रिंसिपल डा. मुक्ति गिल ने मुख्य मेहमानों का स्वागत किया। बता दें कि इस बार जोन बी यूथ फेस्टिवल में नौ कालेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया हुआ है और कुल 60 आइटमस पांच दिनों तक जारी रहने वाले फेस्टिवल में आयोजित की जानी है। इस आयाेजन काे लेकर छात्राें में खासा उत्साह देखने काे मिल रहा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Politics: CM चरणजीत चन्नी पहुंचे लुधियाना के भैणी साहिब, नामधारी सतगुरु उदय सिंह से की मुलाकात