विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CM चन्नी ने सतगुरु उदय सिंह से की मुलाकात, पंजाब में भैणी साहिब खेल माडल के आधार पर मैदान विकसित करने का ऐलान

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 04:48 PM (IST)

सीएम चन्नी ने कहा कि अधिकारी जल्द ही श्री भैणी साहिब के प्रबंधकों के साथ परामर्श करके ऐसे एस्ट्रोटर्फ और ...और पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना पहुंचे। (एएनआइ)
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लुधियाना पहुंचे। (एएनआइ)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार काे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को उत्साहित करने के उद्देश्य से भैणी साहिब के खेल मॉडल के आधार पर ब्लॉक और जिला स्तर पर खेल मैदान बनाने का ऐलान किया है। जिले के श्री भैणी साहिब में अपने पहले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एच.एस. हंसपाल, समराला के विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा, हलका विधायक गिल और चेयरमैन पंजाब स्टेट वेयरहाऊस कार्पोरेशन कुलदीप सिंह वैद ने एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य भर में ऐसे एस्ट्रोटर्फ और खेल के मैदान विकसित करेगी।

खिलाड़ियाें को अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आधुनिक खेल मैदान खिलाड़ियाें को ओलिंपिक और अन्य विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में और बढ़िया प्रदर्शन करने के योग्य बनाएंगे। सीएम ने कहा कि अधिकारी जल्द ही श्री भैणी साहिब के प्रबंधकों के साथ परामर्श करके ऐसे एस्ट्रोटर्फ और फुटबाल ग्राउंड को विकसित करने के लिए एक खाका तैयार करेंगे जिससे खिलाड़ी विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार पेशेवर तरीके से अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबी युवकाें में खेल को प्रफुल्लित करने के लिए पूरे दिल से काम कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब विश्व स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ी भेजने में राज्य का नेतृत्व करेगा। 

यह भी पढ़ें-Farm Laws: कृषि सुधार कानून वापस होने से पंजाब की इंडस्ट्री को लगेंगे 'पंख', रिटेल कारोबार को मिलेगा प्रोत्साहन

सतगुरु उदय सिंह ने चन्नी के साथ प्रोजेक्ट पर की चर्चा

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी काे सम्मानित करते सतगुरु उदय सिंह व अन्य। (एएनआइ)

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंजाब के समग्र विकास और इसके लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए सतगुरु उदय सिंह से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सतगुरु उदय सिंह ने चन्नी के साथ इस प्रोजेक्ट बारे चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जो भी आदेश देंगे।

यह भी पढ़ें-तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार गहौर ने की माेदी सरकार की तारीफ, कृषि सुधार कानूनाें की वापसी काे बताया ऐतिहासिक