विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार गहौर ने की माेदी सरकार की तारीफ, कृषि सुधार कानूनाें की वापसी काे बताया ऐतिहासिक

By Vipin KumarEdited By:
Published: Sat, 20 Nov 2021 11:11 AM (IST)Updated: Sat, 20 Nov 2021 04:50 PM (IST)

Farm Laws सिंह साहिब ने कहा कि सबसे बड़ी व खुशी की बात तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...और पढ़ें

तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फाेटाे)
तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल फाेटाे)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। तख्त श्री पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह गहौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन कृषि सुधार कानूनाें काे रद करने के ऐलान का स्वागत किया है। ज्ञानी रंजीत सिंह ने कहा कि किसान विरोधी कानूनों को रद करने का मोदी सरकार का फैसला किसानाें के हित में और ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कोई भी कानून व फैसला देश की जनता से बड़ा नहीं होता। यदि समय के मुताबिक जनता के हित में कोई कानून या फैसला वापस लेना पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है।

सिंह साहिब ने कहा कि सबसे बड़ी व खुशी की बात तो यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव  के 352 वें प्रकाश पर्व से एक दिन पहले करतारपुर साहिब कारिडोर खोलने का ऐलान किया और अब श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तीनों किसान विरोधी कानून रद करने का ऐलान कर दिया। जिससे नानक नाम लेवा संगतों में खुशी की लहर दौड़ गई है। हर नानक लेवा श्रद्धालु श्री करतारपुर साहिब जी के दर्शन दीदार करना चाहता है।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में भाकियू एकता उग्राहा ने कृषि कानून वापल लेने के फैसले को बताई जीत, बोले- लिखित में कुछ नहीं मिला

देश की अर्थव्यवस्था में भी आएगी मजबूती

जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के इस ऐलान से किसानी एक बार फिर से प्रगति के रास्ते पर दौड़ने लगेगी। इसके अलावा देश की अर्थव्यवस्था में भी मजबूती आएगी। जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह ने कहा कि कृषि सुधार कानून के विरोध में देश के किसान पिछले करीब एक साल से आंदोलन कर रहे थे। इसका चौतरफा असर देखा जा रहा है। कृषि सुधार कानूनाें की वापसी से तरक्की की नई राह खुल सकती है। कृषि कानूनाें काे लेकर पंजाब के किसान पिछले लंबे समय से किसान दिल्ली में धरना दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-Farm Laws: कृषि सुधार कानून वापस होने से पंजाब की इंडस्ट्री को लगेंगे 'पंख', रिटेल कारोबार को मिलेगा प्रोत्साहन