लुधियाना पहुंची मेधा पाटकर ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना, बाेली-केंद्र को भेजेंगे सतलुज में प्रदूषण की रिपोर्ट
बुड्ढा दरिया के पानी से पंजाब से लेकर राजस्थान तक के लोग प्रभावित हो रहे हैं। हम महामारी से भी सबक नहीं ले रहे। गौरतलब है कि लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगल के करीब बन रहे इंडस्ट्रियल पार्क का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना: सामाजिक कार्यकर्ता व नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक मेधा पाटकर रविवार को लुधियाना पहुंची। वह सतलुज बचाओ अभियान में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि वह सतलुज में प्रदूषण की रिपोर्ट बना कर केंद्र सरकार को भेजेंगी। सतलुज का पानी एक करोड़ लोग पी रहे हैं। सरकार जो प्रयास कर रही है वह नाकाफी हैं। प्रदूषण से लोगों की मौतें हो रही हैं।
बुड्ढा दरिया के पानी से पंजाब से लेकर राजस्थान तक के लोग प्रभावित हो रहे हैं। हम महामारी से भी सबक नहीं ले रहे। गौरतलब है कि लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगल के करीब बन रहे इंडस्ट्रियल पार्क का स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। दैनिक जागरण भी जंगल को बचाने के लिए अभिया चला रहा है। मेधा पाटकर ने कहा कि पंजाब की वजह से किसान आंदोलन की जीत हुई है।
महामारी से भी हम सबक नहीं ले रहे। मत्तेवाडा फारेस्ट को बचाने की जरूरत है। जंगल को बचाने के लिए पौधे लगाना कोई विकल्प नहीं है। फ्लड प्लेन की डिमार्केशन नहीं की गई। पार्षद वार्ड सभा में लोगों से पूछे से बिना काम नहीं कर सकते। हाइटेक साइकिल वैली अभी खाली है। बुड्ढा दरिया को उद्योग के कारण गंदा किया जा रहा है। दरिया प्रोजेक्ट को पारदर्शी बनानी होगी। सतलुज कैचमेंट एरिया को साफ करना होगा। नगर निगम को सीवरेज ट्रीटमेन्ट को अपग्रेड करना होगा
इससे पहले मेधा पाटकर ने लुधियाना के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सतलुज दरिया का दौरा किया। सामाजिक कार्यकर्ता सतलुज के किनारे मत्तेवाडा में बन रहे इंडस्ट्रियल पार्क विरोध कर रहे हैं। मत्तेवाडा इंडस्ट्रियल पार्क के विरोध को समर्थन देने के लिए लुधियाना के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मेधा पाटकर को लुधियाना बुलाया है। इसके अलावा मेधा पाटकर ने बुड्डा दरिया का भी दाैरा किया। उन्हाेंने कहा कि दरिया काे किसी भी कीमत पर प्रदूषित नहीं हाेने दिया जाएगा। इसकाे लेकर एक अभियान चलाया जाएगा।