विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी गोबिंदगढ़ के गांव अंबे माजरा में गलत तरीके से क्रासिंग कर रहे टिप्पर से टकराई जीप, छह महिलाएं घायल

By Rohit KumarEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 04:07 PM (IST)

मंडी गोबिंदगढ़ में जीटी रोड स्थित गांव अंबे माजरा में मंगलवार को महिंदरा जीप की टिप्पर के साथ टक्कर हो ...और पढ़ें

जीटी रोड स्थित गांव अंबे माजरा में मंगलवार को महिंदरा जीप की टिप्पर के साथ टक्कर हो गई है।
जीटी रोड स्थित गांव अंबे माजरा में मंगलवार को महिंदरा जीप की टिप्पर के साथ टक्कर हो गई है।

मंडी गोबिंदगढ़, जेएनएन। जीटी रोड स्थित गांव अंबे माजरा में मंगलवार को महिंदरा जीप की टिप्पर के साथ टक्कर हो गई है। इस हादसे में छह महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सिविल अस्पताल मंडी गोबिंदगढ़ भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान परमजीत कौर, स्वर्ण कौर, जसवीर कौर, पूजा, गुरनाम कौर व बेबी निवासी माछीवाड़ा साहिब के रूप में हुई है। डाक्टरों ने गुरनाम कौर व बेबी की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया है। जबकि बाकी घायल महिलाओं को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें -   पुलिस को चुनौतीः मेहराज रैली में पहुंचा दिल्ली हिंसा का वांछित एक लाख का ईनामी लक्खा सिधाना

जीप चालक रवि कुमार ने बताया कि वह एक परिवार के सदस्यों को लेकर भोग समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। इस दौरान गांव अंबे माजरा जीटी रोड पर गलत तरीके से क्रासिंग कर रहे टिप्पर से उसकी जीप टकरा गई। हालांकि उसने काफी नियंत्रण करने की कोशिश की लेकिन अचानक सामने आ जाने से यह हादसा हो गया। जिससे जीप में बैठी महिलाएं घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें -   लुधियाना के वार्ड 26 में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर अकाली-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में टकराव

वाहन को कब्जे में लेकर की जा रही है जांच

मंडी गोबिंदगढ़ के एसएचओ प्रेम सिंह ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल से वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। हादसे की जांच की जा रही है और बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।