विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना के वार्ड 26 में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर अकाली-कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में टकराव

By Rohit KumarEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 02:16 PM (IST)

लुधियाना के वार्ड 26 में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर तनाव का माहौल पैदा हो गया है। मेयर बलकार ...और पढ़ें

लुधियाना के वार्ड 26 में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर तनाव का माहौल पैदा हो गया है।
लुधियाना के वार्ड 26 में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर तनाव का माहौल पैदा हो गया है।

​​​​​लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के वार्ड नंबर 26 में विकास कार्यों के उद्घाटन को लेकर तनाव का माहौल पैदा हो गया है। यह कार्यक्रम अकाली पार्षद सुरजीत राय ने रखा था। इस कार्यक्रम में मेयर बलकार सिंह संधू व विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों को उद्घाटन के लिए बुलाया था। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विकास कार्य उन्होंने पास करवाए हैं तो उद्घटान भी वही करवाएंगे। इस बात को लेकर इलाके में उद्घाटन से पहले ही तनाव हो गया।

यह भी पढ़ें -   पंजाब की 4150 राइस मिलों पर बंदी का संकट, बारदाना खत्म, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र को लिखा पत्र

इस मौके पर अकाली पार्षद सुरजीत राय का कहना है कि यह सभी विकास कार्य पार्षद कोटे से करवाए जा रहे हैं और उन्होंने मेयर से पास करवाए हैं। इसलिए उन्होंने मेयर बलकार संधू को उद्घाटन के लिए बुलाया। कांग्रेसी सिर्फ क्रेडिट लेने के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उद्घाटन समारोह को बेकार करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें -  लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, लाहन, हेरोइन व शराब समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार

अकाली कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के टकराव के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और मामले को शांत करवाया। इसके बाद विधायक शरणजीत सिंह ढिल्लों ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया। कांग्रेस नेता हरदीप मुंडिया का कहना है कि ये काम कांग्रेस की हलका इंचार्ज सतविंदर बिट्टी ने पास करवाए थे अब विधायक यहां क्रेडिट लेने पहुंच गए। सतविंदर बिट्टी भी मौके पर पहुंची और उन्होंने फिर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अलग से उद्घाटन किया।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।