विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लुधियाना में नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, लाहन, हेरोइन व शराब समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार

By Vinay kumarEdited By:
Published: Tue, 23 Feb 2021 12:47 PM (IST)

लुधियाना में बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

लुधियाना में पुलिस ने लाहन, हेरोइन व शराब समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।
लुधियाना में पुलिस ने लाहन, हेरोइन व शराब समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लाहन तथा हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने खुले में शराब पी रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की एंटी स्मगलिंग सेल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जालंधर बाइपास चौक इलाके में दबिश देकर दो लोगों को 21 लीटर लाहन के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ थाना सलेम टाबरी में केस दर्ज किया गया।

एएसआइ हरजाप सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान जालंधर के फिल्लौर के गांव चनचौक छोहले निवासी भजन सिंह तथा बूटा सिंह के रूप में हुई। दोनों आरोपित जालंधर बाइपास स्थित सोढी ढाबा में बैठ कर शराब बेच रहे थे। थाना दुगरी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एसबीएस नगर इलाके में दबिश देकर 3 लोगों को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।

एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान एसबीएस नगर निवासी रणजीत सिंह, करनैल सिंह नगर निवासी गुरप्रीत सिंह तथा गांव कुलगहणा निवासी सुखदेव सिंह के रूप में हुई। आरोपित एसबीएस नगर में खड़े होकर ग्राहकों की प्रतीक्षा कर रहे थे।

उधर, थाना शिमला पुरी पुलिस ने दाना मंडी इलाके में थ्री-व्हीलर रिक्शा में बैठ कर खुलेआम शराब पी रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से शराब की बोतल बरामद की। एएसआइ अजमेर सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान माडल हाउस के डा. अंबेडकर नगर निवासी जसविंदर सिंह तथा दाना मंडी की टावर कालोनी निवासी बिल्ला के रूप में हुई।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें