विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Fire In Ludhiana: झुग्गी में भीषण आग लगने से जिंदा जला बिहार का परिवार, 5 बच्चाें सहित 7 लाेगाें की माैत

By Vipin KumarEdited By:
Published: Wed, 20 Apr 2022 06:50 AM (IST)Updated: Wed, 20 Apr 2022 11:08 AM (IST)

लुधियाना में एक झुग्गी में भीषण आग लगने से परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। फिलहाल आग लगने के ...और पढ़ें

fire In Ludhiana मक्कड़ कालोनी के इलाके में आग लगने से परिवार जिंदा जला। (जागरण)
fire In Ludhiana मक्कड़ कालोनी के इलाके में आग लगने से परिवार जिंदा जला। (जागरण)

अश्वनी पाहवा/गौरव कनौजिया, लुधियाना। टिब्बा रोड स्थित मक्कड़ कालोनी के इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां कूड़े के ढेर के साथ लगती झुग्गी में मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से एक ही परिवार के सात लाेग जिंदा जल गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम व पुलिस मौके पर पुहंची। जहां कुछ ही समय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं, आग लगने से झुग्गी में सो रहे एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत से चीख-पुकार मच गई। सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे। मृतकाें में एक दंपती सहित 5 बच्चे शामिल है।

लुधियाना में झुग्गी में आग लगने के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम। (जागरण)

मृतकों की पहचान सुरेश साहनी (55) पत्नी अरुणा देवी (52) बेटी राखी (15), मनीषा (10), गीता (8), चंदा (5) और बेटा 2 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। घटना में परिवार का बड़ा बेटा राजेश बच गया जोकि रात काे अपने दोस्त के घर सोने के लिए गया हुआ था। राजेश ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिला का रहने वाला है। उसके पिता सुरेश कुमार कबाड़ का काम करते थे। किसी ने नहीं साेचा था कि इतना बड़ा हादसा हाे जाएगा।

आग लगने का कारण नहीं आया सामने

घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल से डाक्टरों की टीम, डीसी सुरभि मालिक व पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल सिविल अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। फिलहाल आग लगने के कारण सामने नहीं आए है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। मृतकाें के स्वजनाें काे अभी तक पंजाब सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से अभी काेई मुआवजा राशि नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें-बेअंत हत्याकांड का दाेषी राजाेआणा फिर सुर्खियाें में, रिहाई के लिए पत्र लिखने पर सुखबीर और सांसद बिट्टू आमने-सामने