विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saria Price In Punjab: महंगाई का एक और झटका, सरिया एक हजार रुपये प्रति टन महंगा, जानें आज का रेट

By Vipin KumarEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2022 12:55 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2022 01:51 PM (IST)

Saria Rate In Punjab राज्य में सरिया की बढ़ रही बेहताशा कीमताें ने लाेगाें काे बेहाल कर दिया है। हालात ...और पढ़ें

Saria Price In Punjab: पंजाब में सरिया की कीमताें में एक बार फिर उछाल। (सांकेतिक तस्वीर)
Saria Price In Punjab: पंजाब में सरिया की कीमताें में एक बार फिर उछाल। (सांकेतिक तस्वीर)

आनलाइन डेस्क, मंडी गाेबिंदगढ़ (फतेहगढ़ साहिब)। Saria Rate In Punjab/Saria Price In Punjab पंजाब में सरिया की कीमताें में एक बार फिर उछाल आया है। राज्य में पिछले एक सप्ताह में सरिया की कीमताें में अचानक बढ़ाेतरी हाे गई है। इसके चलते मकान बनाने का सपना देख रहे लाेगाें काे निराशा हाथ लगी है। सरिया के दाम पिछले एक सप्ताह में एक हजार रुपये प्रति टन बढ़ गए हैं।

साेमवार काे ब्रांडेड सरिया 67000 प्रति टन बिक रहा है जबकि लोकल सरिया के दाम भी 1200 रुपये प्रति टन की बढ़ाेतरी हुई है जो 62800 रुपये तक मिल रहा है। भवन निर्माण में सबसे अहम सरिया और सीमेंट ही हाेता है। हालांकि पंजाब में रेत अब भी महंगी ही मिल रही है।

आने वाले दिनाें में इसमें भी कमी देखने काे मिल सकती है। जो अनुमान या बजट आपने मकान के लिए निर्धारित कर रखा है अब उसमें इसे पूरा करना संभव नहीं रहा। आपको नए सिरे से मकान का बजट तय करना होगा। कंस्ट्रक्शन मटीरियल से लेकर बाकी सभी सामान पिछले कुछ दिनों में महंगा हाे रहा है। इसके चलते मकान बनवाने का सपना देख रहे लाेगाें काे निराशा ही हाथ लगी है।

काराेबार पर पड़ेगा असर

गाैरतलब है कि माेदी सरकार की ओर से पेट्राेल-डीजल के दामाें में की गई कटाैती के बाद कई वस्तुएं सस्ती हाेनी शुरू हाे गई थी। लेकिन फिर सरिया के दाम बढ़ने से लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ सकता है। काराेबारियाें का कहना है कि महंगाई के दाैर में सरिया और सीमेंट की कीमतें कम हाेने के बाद ही खरीद बढ़ सकती है। अगर दाम बढ़ेंगे ताे व्यवसाय पर भी असर पड़ सकता है।

सरिया की कीमत (रुपये प्रति टन)

  • नवंबर 2021 : 70000
  • दिसंबर 2021 : 75000
  • जनवरी 2022 : 78000
  • फरवरी 2022 : 82000
  • मार्च 2022 : 83000
  • अप्रैल 2022 : 78000
  • मई 2022 : 66000
  • जून 2022 : 67000

यह भी पढ़ें-रोडरेज मामले में पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू की तबियत बिगड़ी, पीजीआइ चंडीगढ़ लाया गया

यह भी पढ़ें-Sidhu Moose Wala Murder: मूसेवाला मर्डर केस में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी, हरियाणा से एक और गैंगस्टर गिरफ्तार