Move to Jagran APP

संगरूर में खालिस्तानी नारे लिखने वालों में चंडीगढ़ की एलांते माल का सिक्योरिटी गार्ड, आतंकी पन्नू ने सीएम को फिर दी धमकी

संगरूर पुलिस ने जिला बरनाला के गांव हमीदी के रेशम सिंह सहित मनप्रीत सिंह व उसके पिता कुलविंदर सिंह निवासी पिंडी केहर सिंह वाली लोंगोवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने संगरूर करनाल (हरियाणा) सहित अन्य स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 03:46 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 03:46 PM (IST)
संगरूर में खालिस्तानी नारे लिखने वालों में चंडीगढ़ की एलांते माल का सिक्योरिटी गार्ड, आतंकी पन्नू ने सीएम को फिर दी धमकी
गिरफ्तार आरोपितों के साथ संगरूर पुलिस की टीम।

जागरण संवाददाता, संगरूर। शहर में प्रतिबंधित संगठन सिख फार जस्टिस (एसजेएफ) की ओर से दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले तीन व्यक्तियों को संगरूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें चंडीगढ़ की एलांते माल (अब नेक्सस एलांते माल) का पूर्व सिक्योरिटी गार्ड और पिता-पुत्र की जोड़ी शामिल है। उधर, आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक नया वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री भगवंत मान व संगरूर के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू को चेतावनी दे डाली। उसने कहा कि संगरूर में हमारे वर्कर पकड़े हैं, लेकिन पंजाब में सैकड़ों वर्कर हैं।

loksabha election banner

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि संगरूर लोकसभा उपचुनाव दौरान शहर के कई हिस्सों में खालिस्तानी और एसजेएफ के नारे लिखे गए थे। पुलिस ने असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था। टीम ने लंबी पड़ताल के बाद जिला बरनाला के गांव हमीदी के रेशम सिंह सहित मनप्रीत सिंह व उसके पिता कुलविंदर सिंह निवासी पिंडी केहर सिंह वाली लोंगोवाल को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें - सवा दो साल बाद पठानकोट-जालंधर-अमृतसर रूट पर चली 8 ट्रेनें, हिमाचल प्रदेश की 6 गाड़ियां बंद

रेशम सिंह कभी चंडीगढ़ के अलांते माल में सिक्यूरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था, उसने अपने साले कुलविंदर सिंह उसके पुत्र मनजीत सिंह से मिलकर पंजाब व हरियाणा में खालिस्तान जिंदाबाद व एसजेएफ के नारे लिखकर लोगों में दहशत पैदा की। वह विदेश बैठे खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत पन्नू के इशारे पर पैसे लेकर काम करता था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए रेशम सिंह व उसके साथियों से पांच मोबाइल, पांच सिम, दो मोटरसाइकिल, तीन बोतल पेंट बरामद किए गए। आरोपितों ने संगरूर सहित करनाल, तकीपुर, गांव केहर सिंह वाली व अन्य स्थानों पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। रेशम सिंह गुरपतवंत सिंह के संपर्क में था। एसएसपी ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। इससे जुड़े कई राज सामने आने की आशंका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.