विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आपकी बेटी तो प्रेग्नेंट है... 16 साल की नाबालिग के पेट में अचानक हुआ तेज दर्द, अस्पताल पहुंचे तो परिजनों के उड़ गए होश

Published: Sun, 16 Feb 2025 12:06 PM (IST)

लुधियाना के साहनेवाल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग बताया जा ...और पढ़ें

लुधियाना में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतिकात्मक तस्वीर
लुधियाना में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रतिकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. लुधियाना में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला
  2. 5 महीने की गर्भवती होने पर मामले का हुआ खुलासा
  3. आरोपित किराए का कमरा खाली कर हुआ फरार

संवाद सहयोगी, लुधियाना। साहनेवाल में एक लड़के ने पहले नाबालिगा से दोस्ती की और फिर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह किराए के कमरे पर उसे छोड़कर फरार हो गया। परिवार का आरोप है कि जब बेटी गर्भवती हुई तो उन्हें इस बात का पता लगा।

परिवार की शिकायत पर थाना साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। आरोपित भी नाबालिक बताया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के परिवार के बयान लेकर उसका सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाकर जांच शुरू कर दी है।

कमरे में बुलाकर बनाता था शारीरिक संबंध

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी की पड़ोस के कमरे में रहने वाले आरोपित से दोस्ती थी। आरोपित उसकी बेटी को अपने कमरे में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता था। इस बात से उस वक्त पर्दा उठा जब नाबालिगा के पेट में दर्द हुआ और जांच के दौरान वह पांच महीने की गर्भवती निकली। यह सुनकर परिवार घबरा गया।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी से अगवा कर अजमेर में बेचा... फेसबुक पर दोस्ती कर किशोरी से घिनौना काम, हर रोज घुट-घुट मरी लड़की

पूछने पर नाबालिगा ने आरोपित की हैवानियत के बारे में उन्हें बताया। नाबालिगा के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपित ने करीब तीन पहले गर्भपात करने संबंधी उनकी बेटी को दवा खिलाई थी। जिसके बाद शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई गई।

चौकी कंगनवाल के इंचार्ज एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि आरोपित की उम्र करीब 17 साल है। वह अपनी मां के साथ किराए के कमरे में रहता था। जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके कमरे में पहुंची तो पता लगा कि वह मां के साथ पहले ही कमरा खाली करके फरार हो चुका है। मकान मालिक से उसकी पूरी डिटेल मांगी गई है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नाबालिगा से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की कैद और जुर्माना

वहीं, एक दूसरे खबर की बात करें तो मोगा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिशन सरूप की अदालत ने नाबालिगा से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने वाले युवक को दस साल कैद और पचास हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया है। बयानों में पीड़िता ने बताया था कि वह अनपढ़ है और 11 महीने पहले शहर की रामगंज मंडी में कपड़े की दुकान पर काम करने के लिए रोजाना डरोली भाई गांव से बस में आती-जाती थी।

इस दौरान बस में करण नामक युवक से जान पहचान हो गई। उसका ननिहाल डरोली भाई में होने व उसके भाई निखिल की गांव में ही होने के चलते वह अकसर आता-जाता रहता था। एक दिन करण ने उसे कहा कि हम कुछ खाते-पीते है। इस पर वह उसे होटल में ले गया और वहां शारीरिक संबंध बनाए और शादी करने की बात कही। जिसके बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई और उसे मृत बच्चा पैदा हुआ।

इस मामले में थाना सदर मोगा पुलिस ने चार अगस्त को करण के खिलाफ मामला दर्ज करने के उपरांत उसे गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को अदालत ने साक्ष्यों को देखते हुए व सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए करण को दस साल कैद तथा पचास हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया। जुर्माना न अदा करने पर एक साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

यह भी पढ़ें- समोसा लेने गई थी 14 वर्षीय नाबालिग, सुनसान जगह ले जाकर अशरफ ने किया दुष्कर्म; पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस भी हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।