Weather Update Today: पंजाब के कई शहराें में छाए बादल, दिन में बारिश के आसार, एक्यूआइ में सुधार
Punjab Weather Update today Latest News राज्य में इस बार कम बारिश हाे रही है। बुधवार काे भी कई जिलाें में बादल छाए रहने के बाद बारिश के आसार है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कम बारिश हाे रही है।
आनलाइन डेस्क, लुधियाना। Punjab Weather Update Today: पंजाब में बुधवार काे भी बारिश के आसार है। राज्य के कई शहराें में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। इससे पहले मंगलवार काे कई स्थानाें पर बारिश हुई थी। इससे एक्यूआइ में काफी सुधार आया है। जालंधर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी बादल छाए हैं। इसके चलते उमस से लाेगाें काे बड़ी सराहत मिली है।
राज्य में इस बार मानसून काफी कमजाेर है। पिछले साल के मुकाबले इस बार कम बारिश हाे रही है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को हवा चलने से दिन के तापमान में कमी की संभावना है। मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहकर 35.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बुधवार को दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहेगा। अगले 5 दिन तक बादल छाने और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है।
मानसून की सामान्य स्थिति बरकरार
मौसम विभाग की ओर से जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार हरियाणा और पंजाब में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। विभाग का कहना है कि मानसून कमजोर नहीं पड़ा है और हवाओं में हो रहे बदलाव की वजह से बीते कुछ दिनों से बारिश नहीं हुई। विभाग ने 9 जुलाई तक तेज आंधी चलने की भी आशंका जताई है। बारिश कम हाेने से सबसे ज्यादा किसानाें की परेशानी बढ़ रही है। इसके अलावा हिमाचल के कई जिलाें में भी जाेरदार बारिश के बाद नदी नाले उफान पर हैं।
इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक ओडिशा, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, दक्षिण झारखंड, तेलंगाना के शेष हिस्सों, लक्षद्वीप, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब और हरियाणा में हल्की बारिश संभव है। इसके चलते गर्मी से परेशान लाेगाें काे राहत मिल सकती है।