Punjab Weather Update : पंजाब में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, कल से बदलेगा मौसम; बारिश की संभावना
पंजाब में आज कई जिलों में तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग के मानें तो शुक्रवार को मौसम बदलेगा व आंधी व बारिश की संभावना है। वहीं 22 मई तक पंजाब के अलग-अलग जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब के कई जिलों में बुधवार को दिन भर तेज धूप के कारण भीषण गर्मी पड़ेगी। बठिंडा राज्य में सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि पटियाला में अधिकतम तापमान 43.3, लुधियाना, बरनाला, होशियारपुर, मुक्तसर में 42.1 से 42.8 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रिकार्ड किया गया। अन्य सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम था। मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को भी मौसम साफ रहने से भीषण गर्मी का सामना करना होगा। शुक्रवार से मौसम बदलेगा और आंधी व बारिश की संभावना है। 22 मई तक पंजाब के अलग-अलग जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, गरज के साथ छींटे पड़ने और बूंदाबांदी की संभावना है।
रात को चली तेज हवाओं के कारण पांच डिग्री तक गिरा तापमान
अमृतसर में मंगलवार देर रात को चली तेज आंधी के कारण गर्मी से हल्की राहत मिली। जिस कारण तापमान में भी कमी पाई गई। क्योंकि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ने के कारण लोग त्रही-त्रही कर रहे थे। लेकिन बीती रात को चली तेज हवाओं के कारण तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। 2003 एयरपोर्ट मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जबकि पिछले कई दिनों से तापमान 46 डिग्री के पार रह रहा था। इस कारण लोगों का घर से बाहर तक निकलना मुश्किल हो गया था और सड़के पूरी तरह से सुनसान पड़ी हुई थी। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह तेज हवाएं चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यह भी पढ़ें- धान रोपाई के लिए दो जोन में बांटा गया पंजाब, अब रोपाई 14 और 17 जून से, मक्की पर भी मिलेगा एमएसपी