Move to Jagran APP

Punjab Weather Update: चार अक्तूबर से पंजाब से वापस लौट जाएगा मानसून, सितंबर के आखिरी सप्ताह में 90 फीसद वर्षा

Punjab Weather Update पंजाब से चार अक्तूबर से मानसून वापल लौट जाएगा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सितंबर में भी अच्छी खासी वर्षा हो गई। वहीं लुधियाना में सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं। बादलों की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है।

By Asha Rani Edited By: Vinay kumarPublished: Sun, 02 Oct 2022 08:54 AM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:54 AM (IST)
Punjab Weather Update: चार अक्तूबर से पंजाब से वापस लौट जाएगा मानसून, सितंबर के आखिरी सप्ताह में 90 फीसद वर्षा
Punjab Weather Update : लुधियाना में कई इलाकों में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update : पंजाब से चार अक्तूबर से मानसून वापल लौट जाएगा। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो सितंबर में भी अच्छी खासी वर्षा हो गई। सितंबर के आखिरी हफ्ते में 90 फीसद वर्षा से धान की कटाई में भी देरी हो गई। इधर, लुधियाना के कई इलाकों में रविवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह 7.30 बजे तक सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए, जिससे लोगों को गर्मी से राहत रही।

loksabha election banner

बादलों की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले चार दिनों से रोजाना सुबह तेज धूप निकल रही है। हालांकि मौसम विभाग चंडीगढ़ के पूर्वानुमान के अनुसार आज मौसम साफ बताया गया है। बादल छाए रहने और वर्षा को लेकर कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया गया। सुबह सात बजे शहर में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। जबकि एयर क्वालिटी इंडेक्स 198 के स्तर पर था।

अक्टूबर के पहले हफ्ते में पंजाब से हो जाएगी मानसून की विदाई

मौसम विभाग के वैज्ञानियों के मुताबिक पंजाब से मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो जाएगी। अमूमन मानसून सितंबर के आखिरी सप्ताह में पंजाब से वापस चला जाता है, लेकिन इस बार इसकी विदाई लेट हो रही है। पिछले साल भी मानसून 8 अक्टूबर को पंजाब से निकल गया था। वैज्ञानियों का कहना है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह में मानसून झूमकर बरसा है, जिससे वर्षा का सूखा पूरी तरह से खत्म हो गया है।

किसानों के मुरझाए चेहरों पर लौटी रौनक

बता दें कि बीते थोड़े दिन पहले हुई वर्षा की वजह से सब्जियों की फसलों को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है। धूप देखकर किसानों के मुरझाए चेहरों पर फिर से थोड़ी राहत दिखी है। धूप से धान की बिछी फसलें दोबारा से खड़ी हो पाएंगी।

यह भी पढ़ें-  कच्चे तेल के दाम कम होने से उद्यमियों को राहत, 150 रुपये प्रति किलो से भी नीचे आए नेचुरल रबड़ के दाम

यह भी पढ़ें-  Gandhi Jayanti 2022: महात्मा गांधी का पंजाब से रहा है खास नाता, दांडी मार्च से युवाओं में भरा था जाेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.